{"_id":"f4dc1f31cb839caee3f106081e29d55b","slug":"death-of-nursing-emplyee-by-virus-infaction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीयू में वायरस संक्रमण्ा, दिल्ली एम्स में नर्सिंग कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीयू में वायरस संक्रमण्ा, दिल्ली एम्स में नर्सिंग कर्मी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ जयपुर
Updated Thu, 22 Jan 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में जोधपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में संक्रमण से पनपे अज्ञात वायरस की चपेट में आने पर दिल्ली एम्स भेजे गए नर्सिंगकर्मी की भी बुधवार को मौत हो गई। इससे पहले एक नर्सिंगकर्मी की जोधपुर में ही दो दिन पहले मौत हो गई थी। दोनों नर्सिंगकमियों की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
हालांकि अहमदाबाद इलाज व जोधपुर में जो नर्सिंगकर्मी बीमार हैं, उनमें डेंगू की पुष्टि हो गई है। इधर, राज्य सरकार संक्रमण से मरे नर्सिंगकर्मियों सहित अन्य प्रभावित नर्सिंगकर्मियों के क्षेत्रों में सर्वे में जुट गई है।
विज्ञापन
जोधपुर के गोयल अस्पताल के आईसीयू में संक्रमण से पनपे अज्ञात वायरस से वहां कार्यरत ड्यूटी पर तैनत पांच नर्सिंगकर्मी गत रविवार को अचानक बीमार हो गए। इनमें से दो की मौत हो चुकी है, दो अब तक बीमार है और एक नर्सिंगकर्मी स्वस्थ है। जोधपुर में मरे नर्सिंगकर्मी के नमूनों में डेंगू के लक्षण नहीं पाए गए थे और एम्स के डॉक्टरों ने भी वहां मरे नर्सिंगकर्मी की मौत डेंगू से होना नहीं पाया है।
विज्ञापन