{"_id":"64a4111d15db81aed10a93b5","slug":"dead-body-of-youth-found-in-general-coach-of-train-at-dholpur-railway-station-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ट्रेन के जनरल कोच में मिला शव, धौलपुर स्टेशन में मचा हड़कंप, शिमला का रहने वाला था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ट्रेन के जनरल कोच में मिला शव, धौलपुर स्टेशन में मचा हड़कंप, शिमला का रहने वाला था युवक
Tue, 04 Jul 2023 06:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 04 Jul 2023 06:01 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ ट्रेन की जनरल बोगी में करीब 35 साल के युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त नवीन कुमार जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
स्टेशन पर मामले की छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर में मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ ट्रेन की जनरल बोगी में युवक का शव मिलने से ट्रेन में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। पुलिस ने ट्रेन की बोगी से शव को बरामद कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की जेब से अमृतसर से अंबाला का टिकट बरामद हुआ है। मृतक की पहचान कर पुलिस ने घटना से परिजनों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक धौलपुर जंक्शन पर मंगलवार को छत्तीसगढ़ ट्रेन की जनरल बोगी में करीब 35 साल के युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बोगी के अंदर शव संदिग्ध अवस्था में देख सवारियों ने मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दी। स्टेशन पर ट्रेन को रोककर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
जनरल बोगी की जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लिया गया। मृतक की शिनाख्त नवीन कुमार जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक की जेब से अमृतसर से अंबाला का टिकट भी पुलिस ने बरामद किया है। रेलवे पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया मृतक की शिनाख्त घर घटना से परिजनों को अवगत करा दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक के साथ अनहोनी हुई है या नेचुरल मौत है इसको लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद हो सकेगा।