फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dead body of missing youth recovered from well for 11 days

Jaipur: कुएं में मिला 11 दिन से लापता युवक का शव, हेलमेट और बाइक भी बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 21 Feb 2023 01:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 21 Feb 2023 01:56 PM IST
सार

दयानंद नगर झालाना डूंगरी निवासी 11 दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिलने से इलाके सनसनी। बाइक और हेलमेट भी कुएं से हुए बरामद।

विज्ञापन
Dead body of missing youth recovered from well for 11 days
कुएं से बाइक निकालते लोग - फोटो : social media

विस्तार

जयपुर में 11 दिन से लापता दयानंद नगर झालाना डूंगरी निवासी युवक का शव 100 फीट गहरे कुएं में मिला। लोगों को कुएं बदबू आने पर जांच की गई तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद रामनगरिया थाना पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतक की पहचान सुरेंद्र यादव के रूप में हुई। जांच में पता चला कि युव पिछले 11 दिन से लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी गांधीनगर थाने में दर्ज है। हैरान की बात ये है मृतक के सिर पर हेलमेट लगा हुआ था। साथ ही उसकी बाइक भी कुएं से बरामद हुई है। पुलिस को आशंका है कि युवक बाइक समेत कुएं में गिरा होगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जयपुर में 100 फीट गहरे कुएं से युवक की लाश और बाइक मिलने से इलाके में सनसनी मची हुई है। लोगों को यहां से गुजरते समय दुर्गंध का अहसास हुआ। जिसके लोगों ने कुएं से दुर्गंध आने पर जांच की तो कुछ मामला कुछ संदिग्ध लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। कुएं से शव को बाहर निकाला गया। मृतक के सिर पर हेलमेट भी लगा हुआ था। गांधी नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ (गांधी नगर) सुरेन्द्र यादव ने बताया कि मृतक राकेश बैरवा (37) पुत्र घासीराम बैरवा दयानंद नगर झालाना डूंगरी का रहने वाला था। वह बिल्डिंग बनाने का ठेकेदार था। राकेश बैरवा की रामनगरिया के चतरपुरा में साइड चल रही थी। आठ फरवरी की सुबह वह साइट पर गया था लेकिन रात को वापस नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed