Rajasthan: जंगल में मिली दो दिन से लापता कोटा की छात्रा की लाश, हत्या के आरोप में सोशल मीडिया फ्रेंड गिरफ्तार
छात्रा छत्तीसगढ़ से कोटा में नीट की तैयारी करने आई थी। सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती एक गुजरात के लड़के से हुई। वही उससे मिलने कोटा आया और उसे घुमाने के लिए जंगल ले गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा में दो दिन से लापता एक छात्रा की लाश रावतभाटा के जवाहर सागर के जंगलों में मिली। छात्रा का उसके सोशल मीडिया फ्रेंड ने ही हत्या कर दी। पुलिस ने गुजरात के गांधीनगर से आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
छात्रा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कोटा में नीट की तैयारी करने के लिए आई थी। वह डेढ़ महीने से कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही थी। छह जून को कहीं जाने की बात कहकर वो हॉस्टल से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसके बाद उसके लापता होने की रिपोर्ट जवाहर नगर थाने में दर्ज करवाई गई।
पुलिस जांच में हॉस्टल और कोचिंग के आसपास के सीसीटीवी फुटेज में वो एक लड़के के साथ स्कूटी पर बैठकर जाते दिखी। इसी दौरान बुधवार की रात छात्रा की लाश जंगल से मिली। इस पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम ने मौका मुआयना किया। फिलहाल शक के आधार पर लड़के को हिरासत में लिया गया है।
गुजरात भाग गया था लड़का
लड़की की दोस्ती युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। चार जून को लड़का गुजरात से कोटा आया और वह छात्रा से मिला। इसके बाद छह जून को दोनों घूमने के लिए कोटा डैम गए थे। वारदात के बाद लड़का गुजरात भाग गया था लेकिन कोटा पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह उसे गांधीनगर से पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आएगी।