फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: President of Vipra Foundation said- ticket should be given to general category candidates in Dausa

Dausa News: विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष ने कहा- दौसा विधानसभा सीट पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को दिया जाए टिकट

Wed, 16 Oct 2024 09:33 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2024 09:33 PM IST
सार

विप्र फाउंडेशन ने दौसा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनावों में सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को मैदान में उतारने की मांग की है। फाउंडेशन ने दोनों ही प्रमुख पार्टियों से कहा है कि यह सामान्य वर्ग की सीट है और इस पर सामान्य वर्ग का प्रत्याशी उतारा जाना चाहिए।

विज्ञापन
Dausa News: President of Vipra Foundation said- ticket should be given to general category candidates in Dausa
राजस्थान

विस्तार

विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन 1 डी ने मांग की है कि दौसा विधानसभा सीट पर दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को ही पार्टी उम्मीदवार घोषित किया जाए क्योंकि ये सामान्य वर्ग की सीट है और दौसा ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र है, इसके साथ ही सामान्य वर्ग की अन्य जातियां भी यहां अपना वर्चस्व रखती हैं। इसलिए इस सीट से सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाना न्यायसंगत होगा।

विज्ञापन


विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि ब्राह्मण समाज को कांग्रेस और भाजपा से पूरी उम्मीद है कि दोनों ही पार्टियां सामान्य वर्ग की भावना को समझेंगी और परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को ही उम्मीदवार घोषित करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की जिन सात सीटों पर चुनाव होने हैं, वहां भी ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या बहुतायत में है ऐसे में यदि दौसा में सामान्य वर्ग को अनदेखा किया जाता है तो दूसरी जगहों पर भी ब्राह्मण वर्ग तटस्थ रहकर अपनी भूमिका निभाने को मजबूर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed