{"_id":"697216fdb3521b39150a18cb","slug":"the-all-india-transgender-convention-has-begun-and-will-last-for-9-days-25000-transgender-individuals-from-across-the-country-will-participate-dausa-news-c-1-1-noi1437-3869551-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन में भाग लेने देशभर से पहुंचे हजारों किन्नर, 9 दिन चलेगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन में भाग लेने देशभर से पहुंचे हजारों किन्नर, 9 दिन चलेगा आयोजन
Thu, 22 Jan 2026 06:47 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 06:47 PM IST
सार
बांदीकुई में आज से शुरू हुए अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन के लिए देशभर से हजारों किन्नरों यहां पहुंच रहे हैं। महासम्मेलन में सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक कार्यक्रमों की शृंखला 31 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
बांदीकुई में किन्नर महासम्मेलन शुरू
विस्तार
जिले के बांदीकुई में पहली बार अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन का आयोजन गुरुवार से शुरू हो गया है। ये महासम्मेलन 31 जनवरी तक चलेगा, जिसमें देशभर से लगभग 25 हजार किन्नर भाग लेंगे। कार्यक्रम के लिए शहर के तेज महल पैलेस में 8 बीघा क्षेत्र में एक विशाल डोम तैयार किया गया है। गुरुवार से ही किन्नरों का यहां पहुंचना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
गुरु मां मुस्कान बाई उर्फ जन्नत मां और गुरु मां नीतू बाई ने बताया कि शहर में पहली बार हो रहे इस महासम्मेलन की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं। देशभर से आने वाले करीब 25 हजार किन्नरों के ठहरने के लिए तेज महल पैलेस में जयपुर के कारीगरों द्वारा 8 बीघा में डोम बनाया गया है। इसमें लगभग 20 हजार गद्दों की व्यवस्था की गई है, साथ ही 60 से अधिक शौचालय और बाथरूम भी तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अनुसार 25 जनवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चाक पूजन होगा। इस दौरान तेज महल पैलेस से एक शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इसके बाद 29 जनवरी को सुबह 10 बजे तेज महल पैलेस से हाथी, घोड़ों और बग्गियों के साथ एक शाही सवारी शोभायात्रा निकलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Nagaur News: रिहायशी इलाके में बने रुई-हैंडीक्राफ्ट गोदाम में भीषण आग, हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोली
ये शाही शोभायात्रा शहर के बसवा रोड, मुख्य बाजार, आगरा रेलवे फाटक, पीडब्ल्यूडी तिराहा, हाई स्कूल रोड, पुरानी अनाज मंडी, बालाजी मंदिर चौक और अस्पताल रोड सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस तेज महल पैलेस पहुंचेगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में किन्नर शामिल होंगे और शहर में कई स्थानों पर इसका स्वागत किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 बाउंसर की टीम और अलग से सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। भोजन बनाने के लिए 50 हलवाइयों की टीम भी लगाई गई है।