फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan News: Sanitation workers went on strike due to non-payment, garbage not picked up even on eighth day

Rajasthan News: मजदूरी का भुगतान नहीं होने से सफाई कर्मियों ने की हड़ताल, आठवें दिन भी नहीं उठा कूड़ा

Tue, 20 Feb 2024 08:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 20 Feb 2024 08:07 AM IST
सार

Dausa: नवनिर्मित बसवा नगर पालिका में सफाई कर्मियों ने तीन माह से मजदूरी का भुगतान नहीं मिलने के कारण काम रोक दिया है। कस्बे में पिछले आठ दिनों से सफाई व्यवस्था ठप है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Sanitation workers went on strike due to non-payment, garbage not picked up even on eighth day
सफाई कर्मियों ने की हड़ताल - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

जिले की बसवा नवनिर्मित नगर पालिका में आठवें दिन भी सफाई व्यवस्था ठप रही। कस्बे में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पालिका के पास है, लेकिन नगर पालिका द्वारा पिछले तीन माह से सफाई कर्मियों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। जिसके चलते सफाई कर्मियों ने काम रोक दिया है।

विज्ञापन


नगर पालिका ने यहां सफाई व्यवस्था के लिए 42 सफाईकर्मी तैनात कर रखे हैं। बात करने पर इन सफाई कर्मियों ने बताया कि दीपावली के बाद से अब तक उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। दीपावली पर मिली मजदूरी में भी 15 दिन की मजूदरी रोक ली गई थी। मजदूरी नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि वह 8 दिन से कई बार मांग करने के बावजूद ठेकेदार ने अब तक उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी को भी अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन


बहरहाल पिछले आठ दिनों से सफाई कर्मियों द्वारा काम का बहिष्कार किए जाने के कारण कस्बे में जगह-जगह कचरे के ढेर लग चुके हैं। सफाई कर्मियों की इस हड़ताल के बारे में नगर पालिका चेयरमैन प्रेमदेवी सैनी का कहना है कि इस संबंध में सफाई कर्मियों के साथ बातचीत की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed