फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   rajasthan dausa minor gang allegation newborn dies kolwa police investigation

राजस्थान: गर्भवती नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, सुनसान जगह पर बच्चे को दिया जन्म; नवजात की मौत

Fri, 23 Oct 2026 09:24 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 23 Oct 2026 09:24 AM IST
सार

राजस्थान के दौसा जिले के कोलवा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, कुछ युवक उसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
rajasthan dausa minor gang  allegation newborn dies kolwa police investigation
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले में 16 वर्षीय गर्भवती नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास एक सुनसान जगह पर बच्चे को जन्म दिया, लेकिन नवजात की जान नहीं बच सकी। इसके बाद नाबालिग अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस को मामले की जानकारी मिली। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक नामजद संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास सुनसान जगह पर ले जाने का आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, कुछ युवकों ने कथित तौर पर नाबालिग को अगवा कर लिया था। आरोप है कि वे उसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसी दौरान नाबालिग को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने वहीं बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन

इसके बाद नाबालिग अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती नाबालिग की हालत स्थिर

पुलिस के अनुसार, यह घटना दौसा जिले के कोलवा थाना क्षेत्र की है। 16 वर्षीय नाबालिग गर्भवती थी और उसने बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन नवजात जीवित नहीं बचा। नाबालिग का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और उसे अस्पताल में भर्ती रखा गया है।

एसपी ने दिए जांच के निर्देश, डीएसपी को सौंपी जिम्मेदारी

दौसा के पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग के बयान दर्ज किए गए हैं और केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को सौंपी गई है।


एसपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में नाबालिग के बयान के विपरीत कोई साक्ष्य नहीं मिला है। जांच में यह भी सामने आया कि एक युवक, जो नाबालिग का परिचित बताया जा रहा है, उसे बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचा था। पुलिस ने एक नामजद संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed