फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   NEET UG Exam: Candidates got admission after strict security check.

NEET UG Exam: कड़ी सुरक्षा जांच के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश, नकल रोकने के लिए किए गए खास इंतजाम

Sun, 05 May 2024 05:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 05 May 2024 05:22 PM IST
सार

हाई सिक्योरिटी के बीच रविवार को नीट परीक्षा का आयोजन किया गया। पेपर लीक न इसके लिए कई तरह की चेकिंग के बाद बायोमेट्रिक थंब लगाकर बच्चों का आधार कार्ड वेरीफाई किया गया।

विज्ञापन
NEET UG Exam: Candidates got admission after strict security check.
अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र की जांच करते निरीक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में पुख्ता सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा रविवार को हुई। इस परीक्षा में प्रवेश से पहले परीक्षार्थी का ऑनलाइन बायोमैट्रिक टेस्ट लेने के बाद प्रवेश दिया गया। पेपर लीक न इसके लिए कई तरह की चेकिंग के बाद बायोमेट्रिक थंब लगाकर बच्चों का आधार कार्ड वेरीफाई किया गया।

विज्ञापन


मेडिकल की पढ़ाई के एडमिशन के लिए नीट परीक्षा आयोजित की जा रही है। नीट परीक्षा को लेकर किसी भी तरह की कोई त्रुटि न हो इसके लिए हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षार्थी को 1:30 बजे बाद एंट्री भी नहीं दी गई।
विज्ञापन

 

NEET UG Exam: Candidates got admission after strict security check.
अभ्यर्थी की जांच करते निरीक्षक। - फोटो : अमर उजाला

पिछली सरकार में परीक्षाओं के दौरान लगभग डेढ़ दर्जन पेपर आउट होने के मामला सामने आए थे। उसी से सबक लेते हुए अब राजस्थान की भजनलाल सरकार ने नकल और डमी कैंडिडेट की आशंका के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक परीक्षार्थी का ऑनलाइन बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में एंट्री दी गई। इसके चलते परीक्षा में धांधली होने की गुंजाइश न के बराबर हो गई है।

इस नीट परीक्षा में अच्छी और खास बात ये है कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की एंट्री सुबह 11 बजे से शुरू की गई। उसके बाद 1:30 बजे बाद प्रवेश बंद कर दिया गया। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले सेंटरों के गेट बंद कर दिए गए। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए प्रत्येक सेंटर पर प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग प्रदेश व केंद्र स्तर पर की जा रही है।

परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 5:20 बजे तक होगा। परीक्षा देशभर के 557 शहरों और देश से बाहर 14 शहरों में होगी। दौसा की बात करें तो यहां सात सेंटर बनाए गए हैं, जहां 3312 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। डमी कैंडिडेट पर नकेल के लिए परीक्षा में सख्ती की गई है। इसके तहत परीक्षा शुरू होने के बाद पहले एक घंटे और परीक्षा के आखिरी 30 मिनट में पानी और शौच के लिए छात्र और छात्रों को अनुमति नहीं है। दौसा जिले में 3312 परीक्षा इस इस परीक्षा में बैठेंगे। जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed