फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Kirodilal Meena Says Congress is spreading confusion by talking about ending reservation

Kirodilal Meena: 'कर्म पर विश्वास, सट्टा बाजार पर नहीं, आरक्षण खत्म करने की बात का कांग्रेस भ्रम फैला रही'

Wed, 03 Apr 2024 04:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 03 Apr 2024 04:32 PM IST
सार

दौसा लोकसभा चुनाव में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की एंट्री हो चुकी है। मंत्री मीणा की एंट्री होने से चुनाव में रोचक मोड आने के चलते आरक्षण को लेकर अब एससी-एसटी वर्ग के विधायकों के बयान भी सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन
Kirodilal Meena Says Congress is spreading confusion by talking about ending reservation
दौसा के जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बार-बार भाजपा के सत्ता में आने के बाद आरक्षण खत्म करने की बात कर रही है। इस मुद्दे पर राजस्थान सरकार के मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा, कांग्रेस जनता में भ्रम फैला रही है। अगर ऐसा होता तो क्या बीजेपी किरोड़ीलाल मीणा जैसे कार्यकर्ता को राज्यसभा और दौसा से रामकुमार वर्मा को राज्यसभा का सांसद नहीं बनाती। क्योंकि मैं एसटी से आता हूं और रामकुमार वर्मा एससी वर्ग से आते हैं।

विज्ञापन


वहीं, फलौदी सट्टा बाजार के आंकड़ों के बारे में डॉक्टर मीणा ने कहा कि वह काम पर विश्वास रखते हैं, सट्टा बाजार पर नहीं। उधर, इसी मामले पर लालसोट विधायक रामविलास भी डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा के बाद के पक्ष में नजर आए। जबकि विधायक विक्रम वंशीवाल ने कहा कि उन्हें फलौदी के सट्टे बाजार पर पूरा विश्वास है।
विज्ञापन


दौसा के लालसोट विधानसभा क्षेत्र में एसटी रिजर्व सीट पर विधायक का चुनाव जीते विधायक रामविलास मीणा ने मीडिया से रूबरू होते कहा, यह तो कांग्रेस मनगढ़ंत कहानियां बना रही है। कुछ कांग्रेस में कोई मुद्दा नहीं बचा है, मनगढ़ंत मुद्दे बना रही है, जो बेकार है। आरक्षण भारतीय जनता पार्टी ने आगे बढ़ाया था, आगे भी आरक्षण बनाएंगे। कोई आंख उठाकर देखने वाला नहीं है। गारंटी देते हुए लालसोट विधायक ने कहा कि 25 में से 25 सीट मिशन 25 जीतेंगे। जनता पर विश्वास है और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं पर विश्वास है। फलौदी की सट्टे बाजार पर कितना विश्वास रखने के सवाल पर रामविलास ने कहा कि वह केवल काम के दम पर विश्वास करते हैं, सट्टे बाजार में नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौसा के सिकराय विधानसभा में एससी सीट रिजर्व है। इस विधानसभा क्षेत्र में एससी सीट पर भाजपा से विधायक विक्रम बंशीवाल चुना लड़े और जीत हासिल की थी। विधायक विक्रम बंशीवाल ने कहा, कांग्रेस जब भी चुनाव में जाती है, उसको सिर्फ एक ही बात आती है आरक्षण खत्म कर देंगे। जबकि मैं आपको बता दूं कि भारतीय जनता पार्टी माननीय नरेंद्र मोदी हमेशा दलितों की और पिछड़ों की बात करते हैं। उनके साथ रहते हैं। आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा। देश भर में भाजपा 400 सीट पार करेगी। राजस्थान का मिशन 25 सीटों पर राजस्थान में भाजपा सफल होगी। वहीं, सिकराय विधायक विक्रम ने फलौदी के सट्टा बाजार पर विश्वास भी जताया है।

डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि जो भ्रम कांग्रेस फैला रही है, उन भ्रमों को जनता के बीच में जाकर दूर करेंगे। कांग्रेस आरक्षण खत्म करने की बात कर रही है। केवल एसटी- एससी वर्ग को बहका रही है। जब तक मोदी हैं, तब तक आरक्षण को कोई हाथ नहीं लग सकता। आरक्षण को मोदी और बढ़ाएंगे और आरक्षण को मजबूती देने का काम करेंगे। कांग्रेस का आरक्षण के प्रति रवैया ठीक नहीं है। कांग्रेस ने तो खुद संविधान रचित आरक्षण दिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर को मुंबई में नेहरू ने हराया था। हमारे यहां पंच तीर्थ अंबेडकर के नाम पर मोदी ने बनाए हैं। बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो एससी-एसटी के महापुरुषों का सम्मान बढ़ाया है।


डॉ. मीणा ने खुद के लिए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मेरे जैसे एसटी के आदमी को राज्यसभा का सांसद बनाया। उधर, दौसा जिले के ही रामकुमार वर्मा जो एससी से आते हैं, उन्हें भी सांसद बनाया।कांग्रेस के पास एक भी उदाहरण ऐसा नहीं है, जिसमें कांग्रेस ने कभी एसटी या एससी के लोगों को राज्यसभा सांसद बनाया हो। उधर, फलौदी के सट्टे बाजार पर कितना विश्वास होने के सवाल पर डॉक्टर मीणा ने कहा कि वो केवल काम करने पर विश्वास करते हैं, सट्टा बाजार पर नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed