{"_id":"66ecd7a6af3d3835220e4499","slug":"judges-car-meets-with-accident-on-u-turn-judge-nazir-along-with-driver-injured-dausa-news-c-1-1-noi1350-2126262-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: मंदिर दर्शन कर लौट रहे जज की गाड़ी को ट्रेलर में मारी टक्कर, जज समेत तीन घायल, दो जयपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: मंदिर दर्शन कर लौट रहे जज की गाड़ी को ट्रेलर में मारी टक्कर, जज समेत तीन घायल, दो जयपुर रेफर
Fri, 20 Sep 2024 10:03 AM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:03 AM IST
सार
दौसा पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। हादसे में घायल ड्राइवर अनिल और नाजिर ज्ञानचंद को दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया है, जबकि जज को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
एंबुलेंस में सवार घायल
विस्तार
दौसा के खेड़ली मोड़ पर न्यायाधीश राजेंद्र कुमार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मंदिर से दर्शन कर वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे में के समय गाड़ी में जिला एवं सेशन न्यायालय के जज राजेंद्र कुमार, नाजिर ज्ञानचंद और ड्राइवर सवार थे। हादसे में तीनों को चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि जज सहित तीनों गिरिराज धरण मंदिर से दर्शन कर दौसा लौट रहे थे।
विज्ञापन
दौसा के डिप्टी एसपी रवि शर्मा ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर, गिरिराज मंदिर से आगे खेड़ली मोड़ के पास हुई। जज राजेंद्र कुमार और नाजिर ज्ञानचंद सरकारी गाड़ी में सवार थे और गिरिराज मंदिर से लौट रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब खेड़ली मोड़ के पास बने कट पर यू-टर्न लेते समय पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उस समय सरकारी गाड़ी ड्राइवर अनिल चला रहा था। जैसे ही गाड़ी ने दौसा की ओर यू-टर्न लिया, पीछे से आ रहे ट्रेलर ने गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दौसा पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। दुर्घटना के बाद ड्राइवर अनिल और नाजिर ज्ञानचंद को दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया है, जबकि जज को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।