{"_id":"65d475ca835b33439607a109","slug":"ips-vandita-rana-given-emotional-farewell-with-royal-pomp-and-show-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: आईपीएस वंदिता राणा को राजसी ठाट-बाट के साथ दी गई भावभीनी विदाई, भावविभोर आई नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: आईपीएस वंदिता राणा को राजसी ठाट-बाट के साथ दी गई भावभीनी विदाई, भावविभोर आई नजर
Tue, 20 Feb 2024 03:20 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:20 PM IST
सार
Dausa News: दौसा जिले की पहली महिला पुलिस अधीक्षक की मंगलवार को पुलिसकर्मियों द्वारा विदाई दी गई। इस दौरान बैंड बाजे बजते हुए सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी नजर आए। इस मौके पर आईपीएस वंदिता राणा को घोड़ी पर बिठाकर दौसा शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
आईपीएस वंदिता राणा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिले की पहली महिला पुलिस अधीक्षक होने का सम्मान रखने वाली राजस्थान पुलिस की आईपीएस ऑफिसर वंदिता राणा का तबादला सिरोही कर दिया गया है। अब दौसा की नई पुलिस अधीक्षक भी एक महिला आईपीएस ऑफिसर रंजीत शर्मा होगी, जिसके चलते आज वंदिता राणा का विदाई समारोह आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
दौसा एसपी रही वंदिता राणा का आज पुलिस महकमे द्वारा घोड़ी पर बिठाकर जगह-जगह शहर में पुष्प वर्षा और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जिले की पहली महिला एसपी होने का गौरव प्राप्त करने वाली आईपीएस की विदाई समारोह में सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे, जहां तमाम पुलिस अधिकारियों ने वंदिता राणा को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी।
विज्ञापन
यहां के लोग कानून के साथ देने वाले: एसपी
इस दौरान एसपी ने कहा कि दौसा की पहली महिला पुलिस अधीक्षक होने के चलते उन्हें यहां आने पर पता चला कि यहां के लोग कानून के साथ देने वाले लोग हैं। इसलिए उन्हें दौसा में महिला एसपी होने के नाते ज्यादा मेहनत नहीं करना पड़ा।