फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Henchmen of inter-state Kaud gang used to come in luxury vehicles to commit crimes

Dausa News: लग्जरी वाहन से वारदात करने आते थे अंतरराज्यीय कौद गैंग के गुर्गे, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2024 09:20 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2024 09:20 PM IST
सार

Dausa: दौसा पुलिस थाना ने एक कार्रवाई करते हुए चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, एटीएम लूट की कौद गैंग के सरगना सहित अंतरराज्यीय गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का  डंपर भी बरामद किया है।
 

विज्ञापन
Henchmen of inter-state Kaud gang used to come in luxury vehicles to commit crimes
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा एसपी रंजीता शर्मा ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेस-वे लिंक रोड की निर्माणाधीन पुलिया के पास खड़े डंपरों में से एक डंपर चोरी कर ले गए थे। जिस पर दौसा जिले की कोलवा थाना पुलिस ने कौद गैंग के सरगना सहित अंतरराज्यीय गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, साथ ही पुलिस ने इन कौद गैंग के गुर्गों को गिरफ्तार करते हुए घटना में काम लिए वाहन को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


उधर चोरी गये डंपर को बरामद कर मामले का खुलासा पुलिस ने मात्र 36 घण्टें में सफलता हासिल की हैं। बांदीकुई डिप्टी एसपी रोहिताश देवंदा ने बताया कि अंतरराज्यीय मेवात गैंग के तीनों आरोपी चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी व एटीएम लूट की वारदातों को अंजाम भी दिया है। दरअसल पांच आरोपियों ने 20 सितंबर की रात को कोलवा थाना क्षेत्र के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर समेल गांव के पास एक डंपर की चोरी की थी। इस मामले में कोलवा थाना अधिकारी अजय सिंह शेखावत की टीम ने 200 किलोमीटर के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उसके बाद आरोपियों तक पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने 36 घंटे में पूरे मामले का खुलासा करते हुए कौद गैंग के अंतर्राज्यीय बदमाश अहमद उर्फ कौद मेव, मुस्ताक मेव व रहीस मेव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में काम में ली गई कर भी बरामद की है साथ ही चुराया हुआ डंपर भी जब्त कर लिया है। इस मामले में अभी दो आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोस्ट वांटेड अहमद उर्फ कौद मेव पर 66 मुकदमे है दर्ज
इधर बांदीकुई डिप्टी एसपी रोहिताश देवंदा ने बताया की अहमद उर्फ कौद के खिलाफ 66 मुकदमे अलवर भिवाड़ी कोटपुतली, मेवात क्षेत्र सहित हरियाणा राजस्थान अन्य में लूट चोरी, डकैती, एटीएम लूट के मामले दर्ज पुलिस रिकॉर्ड खंगाल रही है। शातिर बदमाश अहमद गैंग का सरगना है। अलवर के किशनगढ़ बास जेल से करीब 8 से 10 दिन पहले जेल छूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed