फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   We endured injustice deprivation neglect for many generations said Deputy CM Bairwa in Dausa

Dausa: 'हमने कई पीढ़ियों तक अन्याय, अभाव और उपेक्षा को सहा', दौसा में बोले डिप्टी सीएम बैरवा

Sun, 11 Jan 2026 07:20 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 11 Jan 2026 07:20 PM IST
सार

Dausa: डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बैरवा छात्रावास में प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बैरवा समाज की कई पीढ़ियों ने अन्याय, अभाव और उपेक्षा सहा है।

विज्ञापन
We endured injustice  deprivation  neglect for many generations said Deputy CM Bairwa in Dausa
दौसा डिप्टी सीएम का स्वागत करते समाज के लोग

विस्तार

डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा रविवार को दौसा पहुंचे। यहां उन्होंने लालसोट रोड स्थित बैरवा छात्रावास में आयोजित स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बैरवा समाज की कई पीढ़ियों ने अन्याय, अभाव और उपेक्षा सहा है। एक युवा ने समाज के साथ होने वाले अन्याय की बात उठाई, लेकिन यह देखकर गर्व होता है कि समाज शिक्षा के माध्यम से समाधान की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


बाबा साहब का जीवन प्रेरणास्रोत
बैरवा ने कहा कि बाबा साहब का संपूर्ण जीवन समतामूलक समाज की स्थापना और लोक-कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनका महान जीवन लोकतांत्रिक चेतना से दीप्त है और हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की शिक्षा और संघर्षों से हमें समाज में मानवता और समानता की सीख मिलती है।
विज्ञापन


बाबा साहब का मंत्र: शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो
डॉ. बैरवा ने बताया कि बाबा साहब ने अपना जीवन शिक्षा के प्रसार, सामाजिक भेदभाव के अंत और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा, "यदि समाज के किसी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो मेरे पास आएं, उसका समाधान करूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आदिवासी नेता महेंद्रजीत करेंगे कांग्रेस में घर वापसी! प्रदेश प्रभारी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

मनरेगा पर टिप्पणी
पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस के समय मनरेगा का नाम जवाहर रोजगार योजना था, जिसे बाद में बदलकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना किया गया। इसमें पहले कई कमियाँ थीं, जिन्हें सुधारते हुए नाम बदला गया। इस फैसले से मजदूरों को पहले से अधिक दिनों तक रोजगार मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed