{"_id":"65d35cdb7baa22dfd8085928","slug":"dausa-news-young-man-slaps-government-hospital-doctor-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब है भाई: सरकारी अस्पताल के डॉक्टर को युवक ने थप्पड़ जड़ा, पत्नी ने स्टाफ को चप्पल से पीटा, पूरा मामला जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब है भाई: सरकारी अस्पताल के डॉक्टर को युवक ने थप्पड़ जड़ा, पत्नी ने स्टाफ को चप्पल से पीटा, पूरा मामला जान लें
Mon, 19 Feb 2024 07:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 19 Feb 2024 07:21 PM IST
सार
दौसा जिले के मानपुर में मरीज को दिखाने आए युवक ने गुस्से में आकर डॉक्टर को ही थप्पड़ जड़ दिया। गजब तो तब और हो गया, जब युवक की पत्नी ने डॉक्टर के अटेंडर को चप्पल से पीट दिया।
विज्ञापन
डॉक्टर से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा के मानपुर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर और स्टाफ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वहीं, पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा है कि डॉक्टर के पास खड़ा एक शख्स अचानक से कुर्सी पर बैठे डॉक्टर के थप्पड़ जड़ देता है। पास खड़े अन्य चिकित्साकर्मी तब तक कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक के साथ आई एक महिला ने भी डॉक्टर और स्टॉफ के उपर चप्पल बरसाना शुरू कर दिया, जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और स्टॉफ के साथ मारपीट के मामले के बाद चिकित्साकर्मियों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है। वहीं, इस संबंध में चिकित्साकर्मियों की ओर से मारपीट करने वालों के खिलाफ मानपुर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
मानपुर सीएचसी मे तैनात डॉक्टर विजेंद्र मीना ने मानपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। डॉ. विजेंद्र ने बताया कि सोमवार को एक मरीज के टांके लगा रहा था। उसी समय एक छोटा बच्चा आया, जिसके चेहरे पर चोट थी। ऐसे में स्टॉफ की कमी के कारण मैंने उसे कुछ देर के लिए इंतजार करने को कहा। तभी झुपड़ीन निवासी देवकरण ने मेरे पास धमकी भरे कॉल करवाए। साथ ही कहा कि पहले इस बच्चे को देख। लेकिन स्टॉफ नहीं होने के कारण मैं पहले वाले मरीज को पर्ची में दवाई लिख रहा था। तभी देवकरण ने मुझे थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं, उसकी पत्नी ने मेरे और स्टॉफ के ऊपर जमकर चप्पल बरसाई। साथ ही देवकरण ने स्टॉफ को जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गलियां दी। डॉक्टर ने अपने साथ हुई मारपीट का मामला दर्ज करवाया इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई इस मामले की जांच मानपुर पुलिस उपाधीक्षक दीपक मीना को दी गई है। डीएसपी दीपक मीना ने बताया कि मरीज को दिखाने को लेकर मारपीट की घटना हुई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।