फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: young man climbed an electric pole over road dispute police brought him down after lot of effort

Dausa News: रास्ता विवाद को लेकर बिजली के पोल पर चढ़ा युवक, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा

Sun, 14 Jul 2024 10:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 Jul 2024 10:43 PM IST
सार

दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी इलाके में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान एक युवक बिजली के खंभे में चढ़ गया। पुलिस ने समझाइश कर उसे नीचे उतारा।

विज्ञापन
Dausa News: young man climbed an electric pole over road dispute police brought him down after lot of effort
बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी इलाके के गांव करोडी में एक युवक फिल्मी अंदाज में हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया। इसके बाद युवक सुसाइड करने धमकी देने लगा। बिजली के खंभे पर युवक के चढ़ने की सूचना मिलने से पहले मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस रास्ता विवाद के मामले में पहले से ही मौके पर मौजूद थी। युवक के खंभे पर चढ़ने से मौके पर हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस ने तत्काल सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करवाई  

विज्ञापन


मौके पर तैनात हेड कांस्टेबल दीपक सिंह ने बताया कि बन्नूलाल और दीपेन्द्र समेत अन्य के बीच पिछले काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने खेत पर आवाजाही के लिए रास्ता निर्माण का काम शुरू कर दिया था, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा है। इसी विवाद के चलते रविवार को दूसरे पक्ष का एक युवक हाईटेंशन बिजली लाइन के खंभे पर चढ़ गया और करंट से सुसाइड की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


बालाजी थाने के एएसआई जयदेव ने बताया कि रास्ता निर्माण बंद कराने को लेकर झगड़ा होने की संभावना के चलते पुलिस पहले से ही मौके पर मौजूद थी। लेकिन, युवक पुलिस से नजरें बचाकर हाई टेंशन पोल पर चढ़ गया। करीब 45 मिनट बाद युवक को समझाकर खंभे से नीचे उतारा गया। इस मामले में पुलिस ने महेन्द्र, दीपेन्द्र व बन्नूलाल सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed