फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Yogi Adityanath will hold a public meeting in Dausa on April 7.

Dausa News: योगी आदित्यनाथ दौसा में करेंगे जनसभा, सात अप्रैल के लिए पुलिस ने चुस्त की सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 05 Apr 2024 10:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 05 Apr 2024 10:08 PM IST
सार

योग आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव के दौरान भी एक जनसभा कर चुके हैं। माना जा रहा है कि इस जनसभा के चलते लालसोट से भाजपा प्रत्याशी की अच्छे खासे वोटों से जीत हुई थी।

विज्ञापन
Dausa News: Yogi Adityanath will hold a public meeting in Dausa on April 7.
दौसा में जनसभा को संबोधित करोंगे सीएम योगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में प्रथम चरण के मतदान के प्रचार में तेजी आने लगी है। दौसा लोकसभा में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का जमावड़ा शुरू होने वाला है। भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ दौसा के लालसोट में एक चुनावी सभा करेंगे।

विज्ञापन


लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि सात अप्रैल को योगी आदित्यनाथ दौसा जिले के लालसोट में भाजपा की एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी माकूल कर ली है। लगभग 300 पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के बीच योगी आदित्यनाथ लालसोट में ये जनसभा करेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लालसोट 7 अप्रैल को लगभग 12:45 पर लालसोट पहुंचने की संभावना जताई जा रही है 1:50 पर योगी आदित्यनाथ लालसोट से जनसभा को संबोधित करके लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौसा लोकसभा सीट वैसे तो हमेशा से सुर्खियों में रही है, लेकिन अबकी बार भाजपा ने एक ऐसे उम्मीदवार को दौसा में टिकट देकर चुनाव लड़ाया है जो चार बार विधायक रह चुका है। उधर भाजपा बार-बार अबकी बार 400 पार की बात करती नजर आ रही है, जिसके चलते एक-एक सीट कीमती मानी जा रही है।।


उधर, योगी आदित्यनाथ दौसा जिले के लालसोट विधानसभा में विधानसभा चुनाव के दौरान भी एक जनसभा कर चुके हैं। माना जा रहा है कि इस जनसभा के चलते लालसोट से भाजपा प्रत्याशी की अच्छे खासे वोटों से जीत हुई थी। इसीलिए भी शायद योगी आदित्यनाथ एक बार फिर लोकसभा चुनाव के दौरान लालसोट में जनसभा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed