फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News Two children who went to graze goats died by drowning in ditch

Dausa News: बकरी चराने गए दो बच्चों की टांके में डूबकर मौत, लालसोट थाना एरिया की घटना

Fri, 15 Mar 2024 10:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 10:26 PM IST
सार

राजस्थान के दौसा जिले में बकरियां तो लौटी, लेकिन चराने वाले नहीं लौटे। ऐसे में जब पिता को शक हुआ तो वे गए और देखा तो बच्चे मृत मिले।

विज्ञापन
Dausa News Two children who went to graze goats died by drowning in ditch
लालसोट थाना, दौसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में लालसोट थाना क्षेत्र के थलोज गांव के भोपा की ढाणी में एक खेत में बने टांके में दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 13 और आठ वर्षीय दोनों भाई बकरियां चराने गए थे, जिन्हें टांके से बाहर निकालकर अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट लोकेश सोनवाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के थलोज गांव के भोपा की ढाणी में एक किसान के खेत में बने टांके में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। अंकित, जिसकी उम्र 13 साल थी। उसके साथ उसका छोटा भाई कार्तिक जिसकी उम्र आठ साल थी। दोनों भाई बकरियां चराने के लिए गए थे, जहां एक किसान के खेत में बने टांके में एक भाई का पैर फिसलने से वह पानी में जा गिरा, जिसको बचाने के लिए दूसरा भाई जैसे ही पानी में उतारा तो वह भी उस पानी से बाहर नहीं निकल सका और डूबने के चलते दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम जब बकरियां अपने आप ही घर पहुंची तो बच्चों के पिता लालू प्रसाद गुस्सा हुए कि आखिर बच्चे कहां गए। इसके बाद उन्होंने बच्चों को तलाशना शुरू किया। तलाश के दौरान किसी ने बताया कि इस पानी के टांके के अंदर दो बच्चे गिरे थे, जो बाहर नहीं आ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों बच्चों को खेत में बने पानी के टांके में तलाश किया गया, जहां दोनों बच्चों के शव पानी के अंदर मिले। बच्चों के मरने की सूचना लालसोट पुलिस थाने को दी गई, जहां पुलिस ने दोनों बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। अतिरिक्त अधीक्षक सोनवाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। शव शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed