{"_id":"662e13d761c21b088e00413a","slug":"dausa-news-partner-murdered-on-suspicion-of-illicit-relationship-with-wife-called-suicide-to-mislead-police-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: पत्नी से अवैध संबंध के शक में की साझेदार की हत्या, पुलिस को गुमराह करने के लिए आत्महत्या बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: पत्नी से अवैध संबंध के शक में की साझेदार की हत्या, पुलिस को गुमराह करने के लिए आत्महत्या बताया
Sun, 28 Apr 2024 02:47 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 28 Apr 2024 02:47 PM IST
सार
पत्नी से अवैध संबंध के चलते पति ने अपने बिजनेस पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या बताने के लिए मृतक की जेब में जिंदा कारतूस डालकर देसी कट्टा उसके पास पटक दिया। पुलिस ने मामले में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में अपने बिजनेस पार्टनर की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने मृतक की जेब में जिंदा कारतूस डालकर देसी कट्टा उसके पास पटक दिया ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।
विज्ञापन
मेहंदीपुर बालाजी थानाधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि आरोपी जितेश और बत्तुलाल मीना पिछले 6-7 सालों से साझेदारी में टेंट का व्यवसाय कर रहे थे। कुछ दिन पहले मृतक बत्तुलाल किसी लेनदेन के चलते जितेश के घर गया था, जहां उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। बगैर बताए घर आने को लेकर जितेश और बत्तुलाल के बीच विवाद भी हुआ था। इसी रंजिश और पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपी ने हत्या का षड्यंत्र रचा और बत्तुलाल को घटनास्थल पर बुलाकर अपने साथियों के साथ मिलकर उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रंग देने के लिए आरोपियों ने मृतक की जेब में एक जिंदा कारतूस डालकर उसके पास अवैध कट्टा पटक दिया और उसके मोबाइल से जितेश को फोन करके बत्तुलाल पर हमला होने की बात कहते हुए फोन काट दिया। इसके बाद आरोपी जितेश अपने साथ काम कर रहे कुछ मजदूरों को लेकर घटनास्थल पहुंचा और पुलिस एवं मृतक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा के निर्देशन गठित टीम ने साइबर सेल, दौसा व डीएसटी टीम के साथ मिलकर मुखबीरों के साथ संपर्क कर आरोपियों को चिन्हित किया और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाकर 24 घंटों के भीतर हत्या का खुलासा करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने वारदात का खुलासा होने पर मुख्य आरोपी जितेश मीना के साथ रामनाथ उर्फ पायलेट मीना, विकास कुमार मीना और अशोक मीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।