फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: On the question of resignation, Kirori Meena said - Mounam Swikruti Lakshanam, climax continues

Dausa News: इस्तीफे के सवाल पर बोले किरोड़ीलाल - मौनम स्वीकृति लक्षणम, सरकार में होने को लेकर क्लाइमैक्स बरकरार

Tue, 18 Jun 2024 09:25 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 09:25 AM IST
सार

राज्य के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने इस्तीफे को लेकर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने संस्कृत के एक श्लोक का उल्लेख करते हुए कहा कि 'मौनम स्वीकृति लक्षणम', मतलब चुप रहना स्वीकृति का लक्षण है। इसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या उन्होंने सचमुच इस्तीफा दे दिया है? 

विज्ञापन
Dausa News: On the question of resignation, Kirori Meena said - Mounam Swikruti Lakshanam, climax continues
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने सरकार में अपनी स्थिति के सवाल पर मुंह पर उंगली रखकर कहा- मौनम स्वीकृति लक्षणम् अर्थात चुप रहना स्वीकृति का लक्षण है। लोकसभा चुनाव में किरोड़ीलाल को जिन सात लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी थी, उन पर हारने के बाद चर्चा है कि मीणा 4 जून को ही अपना इस्तीफा सरकार को सौंप चुके हैं लेकिन इसका क्लाइमेक्स अभी बाकी है।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने दौसा में मीडिया से रूबरू होते हुए राज्य में चल रही कृषि योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की बहुत सी योजनाएं हैं, जिनसे किसानों को आर्थिक रूप मजबूत किया जा सकता है। इन योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभाग ने एक पुस्तक भी छपवाकर रखी है। इसे किसानों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दृष्टि से योजनाओं को लागू करना मेरी प्राथमिकता रहेगी और इन योजनाओं पर किसी प्रकार की भ्रष्टाचार नहीं हो इस पर मेरी  सख्त निगरानी रहेगी। डॉ. किरोड़ी मीणा के इस तरह के बयान के बाद उनके इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं में एक बार फिर तेजी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में बजट को लेकर होने वाली बैठक के बारे में किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि फिलहाल यह बैठक निरस्त हो गई है लेकिन इस बजट में किसानों और ग्रामीण विकास के लिए क्या प्रावधान किए जा सकते हैं उस पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के सामने बात रखेंगे।

पेपर लीक के मामले पर उन्होंने कहा कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी ईमानदार हो। इस मामले में सख्त कानून बनाए जाने की जरूरत है। इन परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। 


मंत्री पद से अपने इस्तीफे के सवाल पर होंठों पर उंगली रखते हुए उन्होंने कहा, मौनम स्वीकृत लक्षणम। सचिवालय नहीं जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज छुट्टी है, कल से जाऊंगा। पार्टी की हार के मंथन वाली बैठक में नहीं जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा माउंट आबू में कार्यक्रम तय था इसलिए नहीं जा पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed