{"_id":"6633b2bda0419a125c09494e","slug":"dausa-news-miscreant-who-obstructed-government-work-arrested-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: राजकार्य में बाधा डालने वाला बदमाश गिरफ्तार, रास्ता रोककर JEN और टेक्नीशियन से की थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: राजकार्य में बाधा डालने वाला बदमाश गिरफ्तार, रास्ता रोककर JEN और टेक्नीशियन से की थी मारपीट
Thu, 02 May 2024 09:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 02 May 2024 09:07 PM IST
सार
JEN और टेक्नीशियन JVVNL सिकराय के साथ मारपीट और राज कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रामजीलाल उर्फ रंगीला गुर्जर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
JEN और टेक्नीशियन JVVNL सिकराय के साथ मारपीट के मामले में मानपुर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। सहायक अभियंता ने 30 मार्च को आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था।
दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि कमलेश कुमार शर्मा सहायक अभियंता (पवस) जयपुर डिस्कॉम ने थाने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने राज कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को रामजीलाल उर्फ रंगीला गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है।
सहायक अभियंता ने शिकायत में बताया कि कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार बैरवा को 15 मार्च 2024 से राम सिंह गुर्जर उर्फ रंगीला गुर्जर पुत्र रामहंस गुर्जर ग्राम पीपलकी रोज कॉल कर रहा है। कॉल करके मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित विनोद कुमार ने 19 मार्च 2024 को मुझे ये बात बताई। मैंने राजस्व वसूली अभियान होने के कारण पूर्व में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व 30 मार्च को सुबह कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार बैरवा व सुरेन्द्र कुमार सैनी Tech II सीकरी गांव से राजस्व वसूली कर मानपुर चौराहा की ओर आ रहे थे। रास्ते में रामसिंह गुर्जर उर्फ रंगीला गुर्जर और उसके पुत्र केशव गुर्जर ने उनकी बाइक का पीछा करते हुए उनको रोक लिया। गाड़ी से उतरकर दोनों के साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।