फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News Many programs will be held during Ram Rasoi Prasadi poster released

Dausa News: राम रसोई प्रसादी के दौरान होंगे कई कार्यक्रम, पोस्टर का विमोचन हुआ

Mon, 19 Feb 2024 10:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Feb 2024 10:57 PM IST
सार

दौसा जिले में राम रसोई प्रसादी के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के लिए जारी किए गए पोस्टर का सोमवार को विमोचन किया गया।

विज्ञापन
Dausa News Many programs will be held during Ram Rasoi Prasadi poster released
पोस्टर विमोचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले की राम काज सेवा संस्थान चांदराना में 24 मार्च को मुख्य बाजार चांदराना में आयोजित होने वाले राम रसोई प्रसादी कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन बीजेपी जिला मुख्यालय दौसा पर किया गया। राम रसोई प्रसादी कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि 24 मार्च सुबह 10:15 से शुरू होकर चार चरणों में चलेगा। इस दौरान कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

विज्ञापन


राम रसोई कार्यक्रम के दौरान चांदराणा गांव आसपास के लोग जो देश-विदेश में रह रहे हैं, उनको इस कार्यक्रम में प्रवासी मिलन कार्यक्रम के तहत बुलाया जाएगा। कई नामचीन कलाकारों द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति भी होगी। इस दरम्यान 10 लाख राम नाम का जाप भी किया जाएगा।
विज्ञापन


राम रसोई प्रसादी के दौरान राम-राम सा रैली का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें उद्देश्य राम राम सा का बोलने का उदाहरण पूरी दुनिया के सामने रखना है। इस आयोजन में आसपास के क्षेत्र के गांवों के लोग एवं कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजन समिति सदस्य शेखर चांदराना, दीपक बड़ाया चांदराना, नरपत सिंह पेईपुरा, संदीप गौतम चांदराना,पवन बिहारीपुरा ने सभी उपस्थित महानुभावों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर शंकरलाल शर्मा (पूर्व विधायक) दौसा, सुनील जी (दूध मिष्ठान भंडार) जयपुर, शंकर जी लसाड़िया, सुरेंद्र मोहन जी, सतीश जी जोन, सूरज जी बोहरा बांसखो, हनुमान जी पड़ासोली, सुरेंद्र जी बिरासना, श्याम बलेसरा जी, गिर्राज प्रसाद की आंधी और दिनेश फदआली आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed