फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Maharashtra CM Eknath Shinde paid obeisance to Balaji

Dausa News: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने टेका बालाजी के दर पर माथा, महंत से जानी मंदिर इतिहास की जानकारी

Tue, 26 Mar 2024 10:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 26 Mar 2024 10:30 PM IST
सार

महाराष्ट्र सीएम के दौरे को लेकर दौसा और गंगापुर जिला प्रशासन मेहंदीपुर बालाजी में मुस्तैदी से तैनात नजर आया। मंदिर में सीएम एकनाथ शिंदे ने महंत नरेशपुरी महाराज से शिष्टाचार भेंट की।

विज्ञापन
Dausa News: Maharashtra CM Eknath Shinde paid obeisance to Balaji
बालाजी दरबार में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे सपरिवार मंगलवार शाम को 4:40 बजे दौसा जिले के सिद्धपीठ मेहंदीपुर बालाजी धाम में पहुंचे। यहां उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर भगवान की पूजा अर्चना की। साथ ही बालाजी महाराज को मेवा मिष्ठान प्रसादी का भोग लगाया। 

विज्ञापन


इस दौरान सिद्धपीठ बालाजी धाम के पीठाधीश्वर महंत डॉक्टर नरेशपुरी महाराज ने सीएम एकनाथ शिंदे की अगवानी की। इस अवसर पर महंत महाराज ने सीएम को बालाजी महाराज की चमत्कारी विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही महंत महाराज द्वारा महाराष्ट्र सीएम के बालाजी महाराज के चोले का टीका लगाया। इसके बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने महंत नरेशपुरी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। 
विज्ञापन


इस दौरान महंत नरेशपुरी महाराज ने सीएम एकनाथ शिंदे को बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ऐसे में ट्रस्ट द्वारा संचालित निशुल्क बालिका शिक्षा, स्वास्थ सुविधा, श्रद्धालुओं के लिए की गई। निशुल्क लंगर व्यवस्था की सीएम एकनाथ शिंदे ने सराहना की। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर में पहुंचकर सीताराम भगवान के दर्शन किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे पहली बार मेहंदीपुर बालाजी आए है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले उनका राजस्थान दौरा चर्चाओं में बना हुआ है। वहीं पांच दिसंबर 2022 को  महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे की पत्नी लता एकनाथ शिंदे ने मेहंदीपुर बालाजी पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए थे। इस दौरान उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे के जल्द ही मेहंदीपुर बालाजी आने की बात कही थी। 


वहीं, महाराष्ट्र सीएम के दौरे को लेकर दौसा और गंगापुर जिला प्रशासन मेहंदीपुर बालाजी में मुस्तैदी से तैनात नजर आया। कस्बे में जगह-जगह प्वाइंट बनाकर श्रद्धालुओं को रोका गया। इस मौके पर दौसा एडिशनल एसपी दिनेश अग्रवाल, मानपुर पुलिस उपाधीक्षक दीपक मीना, मुरारी लाल मीना, बैजूपाड़ा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, बालाजी थाना प्रभारी गौरव प्रधान, सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed