फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Four miscreants arrested for committing robbery at gunpoint

Dausa News: हथियार के बल पर लूट की वारदात करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, कई शहरों में वारदात को दे चुके अंजाम

Sun, 07 Jul 2024 10:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 07 Jul 2024 10:41 PM IST
सार

पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गई 04 बाइक, 07 मोबाइल फोन, जेवरात सहित कई बाइकों की नंबर प्लेट भी बरामद की गई हैं। ये बदमाश दौसा सहित भरतपुर, जयपुर ग्रामीण में एक दर्जन से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन
Dausa News: Four miscreants arrested for committing robbery at gunpoint
बदमाशों से बरामद किया गया सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने हथियारों के बल पर रात में बाइक, जेवरात, नकदी और मोबाइल लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए 02 देशी कट्टे और तीन कारतूस सहित गैंग के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश दौसा सहित भरतपुर, जयपुर ग्रामीण में एक दर्जन से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इनके पास से लूटी गई 04 बाइक, 07 मोबाइल फोन, जेवरात सहित कई बाइकों की नंबर प्लेट भी बरामद की गई हैं। 

विज्ञापन


दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश आस-पास पढ़ाई के नाम पर कमरा किराए पर लेकर वारदात को अंजाम देते थे।

मामले के आनुसार एक जुलाई 2024 को संजय ने अपने पिता कैलाश निवासी गणेशपुरा दौसा ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में कहा गया कि 30 जून 2024 को उसके दोस्त का फोन आया कि सोमनाथ चौराहे पर मोमोज खाने चलना है। तो प्रार्थी और दोस्त नरेन्द्र बाइक से सोमनाथ चौराहा पर चले गए। वहां सूरजपुरा रोड की तरफ से अज्ञात लड़के आए। उन्होंने मोबाइल, बाइक, सोने की बाली, चांदी की चेन डरा धमका कर ले ली। इसी पर मामला दर्ज कर जांच शरू की गई।
विज्ञापन


वहीं, 30 जून 2024 को थाना कोतवाली दौसा और 02 जुलाई 2024 को थाना सदर दौसा में हाईवे पर भी इस प्रकार की बाइक, मोबाइल, जेवरात आदि लूट की घटना हुई। इस मामले में टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त हेमराज पुत्र संजय सिंह जाट, कृष्णकान्त पुत्र नवल सिंह जाट, सचिन पुत्र निरंजन, रवि जांगिड़ पुत्र रजनेश को गिरफ्तार कर बाइक, जेवरात, अवैध हथियार, मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
बदमाशों से ये हुआ बरामद
दो देशी कट्टा 315 बोर, दो कारतूस 315 बोर और एक कारतूस 12 बोर, चार बाइक, सात मोबाइल फोन, एक चांदी चेन, दो सोने बाली, लूटी गई बाइक की नंबर प्लेट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed