फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Forest fire reduced 10 hectares of hilly area to ashes, calmed down after 10 hours of hard work

Dausa News: जंगल में लगी आग ने दस हैक्टेयर पहाड़ी क्षेत्र को किया राख, 10 घंटे की मशक्कत के बाद हुई शांत

Wed, 08 May 2024 11:25 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 08 May 2024 11:25 AM IST
सार

जिले के गोदावास गांव के जंगलों में लगी आग ने लगभग दस हैक्टेयर पहाड़ी क्षेत्र को जलाकार राख कर दिया। देर शाम छह बजे के आसपास लगी आग पर दस घंटे बाद काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
Dausa News: Forest fire reduced 10 hectares of hilly area to ashes, calmed down after 10 hours of hard work
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के गोदावास गांव के जंगलों में कल देर शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस आग ने लगभग 10 हैक्टेयर पहाड़ी क्षेत्र को जलाकर राख कर दिया। दस घंटे बाद सवेरे चार बजे इस आग पर काबू पाया जा सका। 

विज्ञापन


इन दिनों जंगल में आग लगने की घटनाएं बड़ी संख्या में सामने आने लगी हैं। दौसा के गोदावास गांव की अरावली पर्वत श्रृंखला की पहाड़ी पर कल देर शाम लगी आग को देखकर क्षेत्रवासी सकते में आ गए। ग्रामीणों ने तुरंत आग की सूचना राहुवास पुलिस को दी।
विज्ञापन


आग की सूचना के बाद राहुवास तहसीलदार महेशचंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम के साथ, पुलिस प्रशासन, दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed