फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Dumper drivers misbehaved with a woman inspector checking overloading

Dausa News: ओवरलोड जांच रही महिला इंस्पेक्टर से डंपर चालकों ने की अभद्रता, सरकारी सूटकेस भी ले गए, मामला दर्ज

Mon, 22 Jul 2024 08:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 22 Jul 2024 08:29 PM IST
सार

परिवहन विभाग की इंस्पेक्टर मुक्ता सोनी से ड्यूटी के दौरान भद्रता की गई। जैसे-तैसे वो मौके से जान बचाकर थाने पहुंचीं और मामला लालसोट थाने में दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
Dausa News: Dumper drivers misbehaved with a woman inspector checking overloading
आरोपियों से सरकारी सूटकेस मांगती इंस्पेक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के लालसोट में सोमवार को ओवरलोड बजरी परिवहन पर कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने आरटीओ इंस्पेक्टर से अभद्रता की और कागजात और रुपयों से भरा बैग ले गए। परिवहन विभाग ने बदमाशों के खिलाफ लालसोट थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन


प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जगदीश अमरावत का कहना है कि परिवहन विभाग की इंस्पेक्टर मुक्ता सोनी से ड्यूटी के दौरान भद्रता की गई। जैसे-तैसे वो मौके से जान बचाकर थाने पहुंचीं और सारा मामला लालसोट थाने में दर्ज करवाया है। जानकारी के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मामला दौसा जिले के लालसोट थाने इलाके का है। परिवहन विभाग की एक इंस्पेक्टर मुक्ता सोनी की माने तो लालसोट ड्यूटी के दौरान दो डंपरों को रुकवाया और उनका और लोड का चालान बना दिया। दोनों डंपर चालक डंपर को भगा कर ले गए और कुछ लोग मौके पर परिवहन विभाग की इंस्पेक्टर के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। विभाग की इंस्पेक्टर की गाड़ी में मौजूद सूटकेस भी ले गए। उसमें सरकारी कागजात और एक लाख 34 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच एक बड़ा सवाल यह भी खड़ा होता है कि जब परिवहन विभाग को बजरी पर कार्रवाई करनी थी तो सबसे पहले उन्हें खनन विभाग को साथ लेकर इस कार्रवाई को अंजाम देना था। इस सारे मामले पर सहायक खनी अभियंता (AME) लक्ष्मी चंद मीणा का कहना है कि मुझे अभी तक किसी भी तरह की कोई सूचना किसी ने नहीं दी, लेकिन अब आपने सूचना दी है तो मैं जानकारी कर लेता हूं। इस तरह के हालातों के बीच दौसा परिवहन विभाग की टीम बजरी के डंपर पर कार्रवाई करने के बाद अब जांच के घेरे में नजर आ रही है, क्योंकि डंपर में कौन सा खनिज था इस बात की पुष्टि खनन विभाग के अलावा और कोई नहीं कर सकता और उन्हीं को परिवहन विभाग ने समय रहते सूचना नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed