फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Deputy CM Diya Kumari verbally attacked Congress in Dausa

Dausa News: दौसा में डिप्टी सीएम दीया कुमारी का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस ने राजपूत समाज को हमेशा नीचा दिखाया

Sat, 27 Jul 2024 03:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 Jul 2024 03:01 PM IST
सार

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर एक तीर से कई घावों को ताजा किया। उन्होंने इमरजेंसी दौरान हुई घटनाओं का जिक्र किया।

विज्ञापन
Dausa News: Deputy CM Diya Kumari verbally attacked Congress in Dausa
दौसा में दीया कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजपूत समाज को आज तक दिया ही क्या है? बल्कि इनके बड़े नेताओं ने इमरजेंसी के समय हम लोगों को तो जेल में डाला ही था। साथ ही राजपूत समाज को भी ज्यादा से ज्यादा जेल में डाला था।

विज्ञापन


दौसा सहित राजस्थान में पांच सीटों के लिए इसी साल विधानसभा के उपचुनाव होने हैं। लगता है भाजपा ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती जिससे उनके चुनाव जीतने में विघ्न का पैदा हो। इसीलिए शायद विधानसभा उपचुनाव से पहले राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने इमरजेंसी दौरान हुई घटनाओं का जिक्र किया है। इसके चलते उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर एक तीर से कई घावों को ताजा किया है।
विज्ञापन


दौसा में बीते कल राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी के इस बयान के बाद एक बार फिर पुरानी सरकारों के समय लगी इमरजेंसी के घावों को ताजा कर दिया है। साथ ही नई सियासत को जन्म देने का काम भी अब राजपूत समाज के बीच दीया कुमारी के इस बयान ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीया कुमारी यही नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मेरी दादी सा को जेल में डाला। मेरे पिताजी को जेल में डाला, तो क्या यह आप लोगों का डायरेक्ट अटैक नहीं है क्या ? कांग्रेस पर बरसते हुए डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस जब देखो जब सोचती रहती है कि राजपूत समाज की जमीन को कैसे जब्त किया जाए, कैसे कब्जा किया जाए, कैसे इनको नीचा दिखाया जाए, यह काम कांग्रेस करती है। लेकिन बीजेपी कभी ऐसे काम नहीं किए। 

दीया कुमारी ने कहा कि भाजपा की जो विचारधारा वही है जो आपकी है, मेरी है। हम सब लोग सनातन को मानते हैं हम चाहते हैं कि हमारा जो धर्म है, हमारे जो मंदिर हैं, हमारे जो धार्मिक स्थान है, हमारे ऐतिहासिक स्थान है उनका भी रख रखाव हो। वह सब हमारी धरोहर हैं। आप सब लोगों के पास आपके मंदिर हैं, किसी के पास घर है, किसी के पास हवेलियां, तो किसी के पास खेत। इसलिए आप लोग चाहते हो कि इनका रखरखाव, इनको बचाने के लिए क्या योजनाएं बनाया जाएं इन सब पर भाजपा सोचती है। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को दौसा से जिताने का आह्वान भी किया है।


दीया कुमारी ने कहा कि आपको ऐसा लगता है कि राजपूत समाज की भाजपा में अनदेखी की जा रही है अगर ऐसा होता तो मुझे उपमुख्यमंत्री का पद नहीं मिलता और यह पद आप लोगों का ही है और आप लोगों की वजह से भी मुझे मिला है आज नरेंद्र मोदी की सरकार देश में बड़े-बड़े निर्माण कार्य इंफ्रा और देश के विकास के लिए पिछले 10 सालों से लगातार काम कर रही है कांग्रेस ने आज तक भी ऐसे काम नहीं किया जो मोदी जी की सरकार में लगातार चल रहे हैं और हमें प्रधानमंत्री मोदी की मदद करनी चाहिए क्योंकि वह देश को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हैं जिसके चलते हमारी भी जिम्मेदारी है कि हमसे जो संभव हो सके देश के विकास के लिए काम करना चाहिए उसके लिए भाजपा को वोट देकर मोदी   हाथ मजबूत करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed