{"_id":"664cb84eec741438dc073586","slug":"dausa-news-dausa-sp-distributed-umbrellas-to-police-personnel-to-provide-relief-from-the-heat-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: एसपी की ये पहल ट्रैफिक पुलिस जवानों को गर्मी से दिलाएगी राहत, धूप में भी शरीर में बनी रहेगी स्फूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: एसपी की ये पहल ट्रैफिक पुलिस जवानों को गर्मी से दिलाएगी राहत, धूप में भी शरीर में बनी रहेगी स्फूर्ति
Tue, 21 May 2024 08:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 21 May 2024 08:36 PM IST
सार
दौसा डीएसपी रवि शर्मा ने कहा कि अभी ये प्रयोग राजस्थान ट्रैफिक पुलिस के जवानों के लिए दौसा जिला पुलिस प्रशासन ने किया है।
विज्ञापन
दौस ट्रैफिक पुलि जवानों को दी गईं छतरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा राजस्थान पुलिस के जवानों को इस भीषण गर्मी में ड्यूटी करने के दौरान गर्मी से राहत दिलाने के लिए छतरी उपलब्ध करवाई गई है। साथ ही चिलचिलाती धूप में जवानों में स्फूर्ति बनी रहे इसके लिए एनर्जी ड्रिंक भी दी जाएगी।
विज्ञापन
दौसा डीएसपी रवि शर्मा ने बताया कि तापमान 40 डिग्री से ऊपर है। इसके चलते राजस्थान पुलिस के ट्रैफिक जवानों को इस भीषण गर्मी में सड़कों पर नौकरी कर पाना मुश्किल हो रहा। इसके लिए दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा की पल पर इन जवानों को गर्मी से बचने के लिए ये प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा का कहना है कि इस समय तापमान 40 डिग्री से ऊपर है। इसके बाद भी राजस्थान ट्रैफिक पुलिस के जवान ड्यूटी के दौरान सड़कों पर पूरी तरह मुस्तैद रहते हैं। इसके चलते अब इन्हें धूप से बचने के लिए एक छतरी तथा दिन में एक बार एनर्जी ड्रिंक देने की पहल की गई है। इससे इन जवानों में स्फूर्ति बनी रहेगी और गर्मी के दौरान इनके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
दौसा डीएसपी रवि शर्मा ने कहा कि अभी ये प्रयोग राजस्थान ट्रैफिक पुलिस के जवानों के लिए दौसा जिला पुलिस प्रशासन ने किया है। भविष्य में राजस्थान पुलिस के जवानों मे स्फूर्ति बनाए रखने के लिए भी इसी तरह का प्रयोग किया जाएगा।