{"_id":"664e15fc354e1bf14707abb3","slug":"dausa-news-crazy-government-teacher-had-broken-the-statues-of-ghazipur-temple-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: सनकी सरकारी शिक्षक ने खंडित की थी गाजीपुर मंदिर की मूर्तियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: सनकी सरकारी शिक्षक ने खंडित की थी गाजीपुर मंदिर की मूर्तियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 22 May 2024 09:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 22 May 2024 09:27 PM IST
सार
पिछले दिनों गांव गाजीपुर में प्राचीन हनुमानजी और शिव परिवार मंदिर में मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ को लेकर गांव के लोगों में काफी रोष व्याप्त था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा पुलिस जिले के महवा थाना इलाके के गाजीपुर गांव में प्राचीन हनुमानजी और शिवमंदिर में मूर्ति तोड़फोड़ मामले में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी इससे पहले भी साल 2022 में मौजा गाजीपुर गांव में धार्मिक आयोजन में रामायण को फेंककर बवाल भी कर चुका है।
विज्ञापन
आरोपी सरकारी टीचर भोपाल सिंह सनकी किस्म का आदमी बताया जा रहा है। टीचर से पहले आर्मी जवान था, लेकिन पेट में गोली लगने के बाद आर्मी की नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि मंदिर में तोड़फोड़ को लेकर मौजा गाजीपुर के लोगों में काफी आक्रोश था। ग्रामीणों ने उक्त घटना का खुलासा नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसके चलते स्पेशल टीम गठित की गई। घटनास्थल के आस-पास की सूचनाओं से मौजा गाजीपुर के भूपाल सिंह राजपूत निवासी गाजीपुर, महवा इस गतिविधि में संदिग्ध पाया गया। उसको दस्तयाब कर गहनता से पूछताछ की गई तो उसने घटनाक्रम को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन
बदमाश भूपाल सिंह पुत्र हुकम सिंह राजपूत निवासी गाजीपुर, महवा को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए एक लोहे का सब्बल, मंदिर की आरती की घण्टी भी बरामद की गई है।