फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: CM Bhajan Lal made verbal attack on Congress in Bandikui public meeting

Dausa News: सीएम भजनलाल ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- चुनावों में इनकी मंशा सिर्फ गुमराह करने की रहती है

Wed, 17 Apr 2024 08:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 17 Apr 2024 08:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की आज चुनावी शोर थमने से पहले 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए अंतिम रैली दौसा लोकसभा के बांदीकुई विधानसभा में हुई।

विज्ञापन
Dausa News: CM Bhajan Lal made verbal attack on Congress in Bandikui public meeting
जनसभा करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव का शोर थमा मतदान 19 को, मुख्यमंत्री की अंतिम सभा बांदीकुई में हुई राजस्थान में 12 सीटों के लिए होने वाले मतदान का शोर आज थम गया है। अब 19 तारीख को मतदान होना है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल की आज चुनावी शोर थमने से पहले 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए अंतिम रैली दौसा लोकसभा के बांदीकुई विधानसभा में हुई।

विज्ञापन


दौसा लोकसभा सहित राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है, जिसके लिए आज चुनाव का शोर यानी प्रचार का अंतिम दिन था। आज सीएम भजन लाल बांदीकुई स्थित बसवा रोड पर गोपाल बगीचे के सामने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने लोगों से पूछा कि अयोध्या में आज रामलाल के सूर्य तिलक आपने देखा होगा। सीएम ने रामनवमी पर बांदीकुई क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन


सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आप सबको पता होगा कि हमारे राम राम लाल 500 सालों से टेंट में थे, लेकिन मोदी सरकार में रामलला के सूर्य तिलक हुआ है। आज रामनवमी के हर पर आज सभी जगह रामनवमी मन रही है। 500 साल बाद यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा की। उन्होंने कहा कि ये वही अयोध्या है, जिसे कांग्रेसी कहते थे राम तो काल्पनिक हैं, लेकिन हम कहते थे राम लाल तो आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। हमने तारीख देने का भी काम किया और प्राण प्रतिष्ठा भी कार्रवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम भजनलाल ने कहा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो राम जी के नहीं हुए वह किसी के नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि उधर रामलाल की स्थापना हुई तो इधर रामराज भी आ गया। 


सीएम ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब चुनाव आते हैं तो कांग्रेस वाले गलत शिगूफा छोड़ते हैं। ये गुमराह करते हैं। इस देश में अगर भ्रष्टाचार पैदा हुआ तो वह काम कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। सीएम ने कहा कि रामलला की स्थापना और रामराज को लेकर 19 अप्रैल को होने वाला मतदान आप पर निर्भर है। उन्होंने कहा मुझे विश्वास है 2014 में फिर 2019 में भाजपा को 25 की 25 सीट जीतने का काम किया था अब वह इतिहास 2024 में फिर आप दोहराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed