{"_id":"669cb59312909ec7a4079b0e","slug":"dausa-news-another-arrest-in-paper-leak-case-contractor-of-dummy-candidates-in-sog-custody-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: पेपर लीक मामले में हुए एक और गिरफ्तारी, डमी कैंडीडेट्स का ठेकेदार एसओजी की हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: पेपर लीक मामले में हुए एक और गिरफ्तारी, डमी कैंडीडेट्स का ठेकेदार एसओजी की हिरासत में
Sun, 21 Jul 2024 12:45 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:45 PM IST
सार
बहुचर्चित पेपर लीक मामले में लंबे से समय से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी आरोपी को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डमी कैंडीडेट्स की ठेकेदारी करता था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बहुचर्चित पेपर लीक प्रकरण का दोषी रिंकू शर्मा जो कि डमी कैंडीडेट्स की ठेकेदारी करता था, को एसओजी ने पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया है। रिंकू पेपर लीक माफिया हर्षवर्धन मीणा का मुख्य सहयोगी था और उस पर एसओजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
विज्ञापन
पिछले लंबे समय से एसओजी को चकमा देकर फरार चल रहे रिंकू को गिरफ्तार करने के लिए एसओजी की टीमें लगातार आरोपी की छानबीन कर रही थीं। आरोपी 9 बार एसओजी को गच्चा दे चुका था। एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा की निगरानी में टीम ने रिंकू शर्मा को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसे जयपुर जिले बांसखो के समीप से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद एसओजी ने आरोपी को न्यायालय में पेश भी कर दिया। जहां से ही न्यायालय ने आरोपी रिंकू शर्मा को 4 दिनो का रिमांड पर दिया है। अब इस दौरान एसओजी की टीम आरोपी रिंकू शर्मा से पूछताछ करने में जुट गई है।
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी से अब एसओजी को पेपर लीक मामले में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। रिंकू शर्मा और पेपर लीक माफिया हर्षवर्धन मीणा पर CHO,JEN, सब इंस्पेक्टर सहित करीब 1 दर्जन भर्ती परीक्षाओं का पेपर लीक करने का आरोप है। साथ ही इसे पेपर को परीक्षार्थियों को पेपर सॉल्व कराने के मामले में मोटा सौदा करने का आरोपी भी बताया जा रहा।
विज्ञापन
ज्ञात रहे कि एसओजी हर्षवर्धन मीणा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब डमी कैंडीडेट्स के ठेकेदार रिंकू शर्मा के पकड़ में आने के बाद एसओजी को इन दोनों आरोपियों से कई और अहम खुलासे होने की उम्मीद है।