फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: After the death of a woman, the report was corona positive, samples of family members were taken

Dausa News: बुजुर्ग महिला की मौत के बाद रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव, परिजनों समेत पड़ोसियों के सैंपल लिए

Tue, 28 May 2024 08:13 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 28 May 2024 08:13 AM IST
सार

जिले के पलानहेड़ा गांव की एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने से हड़कंप मच गया। महिला को पिछले महीने लकवा आने के कारण जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Dausa News: After the death of a woman, the report was corona positive, samples of family members were taken
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के महवा क्षेत्र में पलानहेड़ा गांव में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सा विभाग ने तुरंत प्रभाव से महिला के परिजनों और पड़ोसियों का सर्वे किया और सैंपल इकट्ठा करके जांच के लिए भेजे।

विज्ञापन


महवा ब्लॉक सीएमएचओ डॉ संगीता चौधरी ने बताया कि पलानहेड़ा गांव की गल्ला देवी (71) पत्नी रामभरोसी मीणा को पिछले माह लकवा आया था, जिसके चलते उसे एसएमएस अस्पताल, जयपुर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था और 14 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया गया था। हाल ही में बुजुर्ग 1 मई को अपने घर में अचानक गिर पड़ी तो उसे अस्पताल में वापस भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने के कारण उसे 17 मई को एसएमएस हॉस्पिटल, जयपुर में भर्ती करवाया गया, जहां शनिवार को गल्ला देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत के बाद आई रिपोर्ट में बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने से सुरक्षा के लिहाज से महिला के परिजनों समेत आसपास के घरों का सर्वे करके जांच के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed