{"_id":"665dfa2c8723505af808e183","slug":"dausa-ls-election-results-dausa-lok-sabha-seat-has-become-a-matter-of-prestige-for-both-bjp-and-congress-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa LS Election: भाजपा-कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी दौसा लोकसभा सीट, पार्टियों के दावों पर फैसला कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa LS Election: भाजपा-कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी दौसा लोकसभा सीट, पार्टियों के दावों पर फैसला कल
Mon, 03 Jun 2024 10:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 03 Jun 2024 10:47 PM IST
सार
कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट और भाजपा के दिग्गज नेता किरोड़ीलाल मीणा के रुझान वाली सीट में दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी जीत का दम भरे हुए हैं।
विज्ञापन
दौसा लोकसभा सीट से दोनों पार्टियों के प्रत्याशी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देशभर में कल लोकसभा चुनाव के परिणाम आने हैं। ऐसे में दौसा सीट भी कई मायने में खास मानी जा रही है। इस सीट के नतीजों पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। दौसा लोकसभा सीट के लिए कल सुबह 8:00 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दम भर हरे हैं।
दौसा से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि कल सुबह 8:00 बजे मतगणना होगी। उसके बाद पता लग जाएगा कि हम जीत रहे हैं। भाजपा इसलिए भी दौसा लोकसभा सीट से जीत के प्रति अस्वस्थ दिख रही है, क्योंकि पिछले दो लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को यहां से विजय प्राप्त हुई थी।
इधर, दूसरी ओर दौसा से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा है कि हम जनता के बीच बेरोजगारी, आरक्षण के साथ हमारी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने की बात को लेकर चुनाव लड़े हैं। इसलिए हम जीत रहे हैं। हम राजस्थान में कई सीटों के साथ दौसा सीट भी जीतेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि दौसा लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट और भाजपा के दिग्गज नेता किरोड़ीलाल मीणा का रुझान इस सीट को लेकर है। इसलिए सही मायने में ये सीट प्रतिष्ठा की सीट मानी जा रही है।