{"_id":"66572811a4f2bc49890d8b92","slug":"congress-worker-reached-dausa-collectorate-demanding-electricity-and-water-doing-kanak-worship-on-hot-road-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: बिजली-पानी की मांग, तपती सड़कों पर कनक दंडवत करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा युवा कांग्रेस कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: बिजली-पानी की मांग, तपती सड़कों पर कनक दंडवत करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा युवा कांग्रेस कार्यकर्ता
Wed, 29 May 2024 06:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 29 May 2024 06:35 PM IST
सार
युवा कांग्रेस सदस्य हरिमोहन आजाद ने कहा कि पांच दिन पहले अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बिजली पानी की समस्या दूर करने की मांग की थी। इसके बाद भी इस ओर न तो सरकार ने ध्यान दिया और न ही प्रशासन ने। ऐसे में हमें मजबूरी में कनक दंडवत लगाकर ज्ञापन देना पड़ा।
विज्ञापन
कनक दंडवत करते युवा कांग्रेस सदस्य आजाद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के दौसा जिले में नौतपा की गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। 47 डिग्री से अधिक के तापमान में लोग बिजली और पानी की समस्या से भी जूझ रहे हैं। आमजन की इन समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस के सदस्य हरिमोहन आजाद ने बुधवार को सोमनाथ चौराहे से जिला कलेक्ट्रेट तक कनक दंडवत किया और सरकार से पर्याप्त बिजली पानी देने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
दौसा में आग उगलती सड़कों और चिलचिलाती धूप के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता आजाद कनक दंडवत लगाकर बिजली पानी की गुहार लगाने के लिए कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। लेकिन, रास्ते में कांग्रेस पुलिस ने उन्हें समझा- बुझाकर गाड़ी में बिठाया और फिर कलेक्ट्रेट ले गए। जहा हरिमोहन आजाद ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा पारीक को अपनी मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
हरिमोहन आजाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पांच दिन पहले अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दौसा में बिजली पानी की समस्या से जूझ रहे आमजन को राहत देने की मांग की थी। इसके बाद भी इस ओर न तो सरकार ने ध्यान दिया और न ही प्रशासन ने। ऐसे में हमें मजबूरी में कनक दंडवत लगाकर ऐसा करना पड़ा।
विज्ञापन