फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Accused arrested for hurting religious sentiments on social media

Dausa News: सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 05 Dec 2024 01:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 05 Dec 2024 01:23 PM IST
सार

Dausa News: पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के लिये कमेंट्स करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ट्विटर के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के लिये कमेंट किये थे।

विज्ञापन
Accused arrested for hurting religious sentiments on social media
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

X (ट्विटर) के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचने का काम एक युवक को भारी पड़ गया। ऐसा इसलिए क्योंकि राजस्थान पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


जिसके चलते दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि महवा वृत्ताधिकारी रमेशचन्द तिवाडी के सुपरविजन में एक टीम गठित करते हुए आरोपी फैजान को गिरफ्तार किया गया है। फैजान पर ये आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए एक कमेंट किया था।
विज्ञापन

 

दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि जयपुर रेंज द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जा रही थी। इसी निगरानी के दौरान एक्स पर पता चला कि फैजान पुत्र मोहम्मद इश्तियाक (19) निवासी भरतपुर रोड मम्मू कॉलोनी ने धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के लिये सोशल मीडिया साइट एक्स पर कुछ कमेंट किये हैं। जिसके बाद पुलिस ने उसपर ये कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed