फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   New winter flight schedule implemented at Jaipur Airport; check out the flight timings for various cities.

काम की खबर: जयपुर एयरपोर्ट पर सर्दियों का नया शेड्यूल लागू, जानें किस शहर के लिए कब मिलेगी फ्लाइट

Sat, 24 Oct 2026 04:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 Oct 2026 04:36 PM IST
सार

जयपुर हवाई अड्डे पर विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। नई समय सारिणी के तहत करीब 72 उड़ानों का संचालन प्रस्तावित है। दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, जोधपुर और अन्य शहरों के लिए उड़ानों के विकल्प मिलेंगे। बैंकॉक की सीधी उड़ान 17 नवंबर से शुरू होगी।

 

विज्ञापन
New winter flight schedule implemented at Jaipur Airport; check out the flight timings for various cities.
जयपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर हवाई अड्डे पर विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। नई समय सारिणी के तहत देश और विदेश के विभिन्न गंतव्यों के लिए करीब 72 उड़ानों के नियमित संचालन की तैयारी की गई है। इससे यात्रियों को दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू जैसे प्रमुख शहरों के लिए उड़ानों के विकल्प मिलेंगे। राजस्थान के जोधपुर के लिए भी सीधी हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन


घरेलू उड़ानों की नई समय सारिणी
हवाई अड्डा प्रशासन और विमानन कंपनियों की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार, विभिन्न घरेलू मार्गों पर निर्धारित समय पर उड़ानों का संचालन किया जाएगा। इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-384 सुबह 5:25 बजे जयपुर से कोलकाता के लिए रवाना होगी। नवी मुंबई के लिए इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-2068 सुबह 7:10 बजे प्रस्थान करेगी। दिल्ली के लिए एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-2578 सुबह 7:30 बजे उड़ान भरेगी। वहीं, जोधपुर के लिए इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-7713 सुबह 7:40 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन


पढ़ें: एआई चैटबॉट को दोस्त समझकर न बताएं निजी बातें, फोटो और पासवर्ड साझा करने से हो सकता है नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर और देर रात तक मिलेंगे विकल्प
नई समय सारिणी के तहत दिल्ली के लिए दोपहर और दोपहर बाद भी उड़ानों की सुविधा मिलेगी। एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-2546 दोपहर 12:45 बजे और इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-2495 दोपहर 3:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। लखनऊ के लिए इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-7717 शाम 4:10 बजे संचालित होगी। बंगलूरू के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX-1130 रात 8:35 बजे रवाना होगी। इसके बाद मुंबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX-1247 रात 10:15 बजे प्रस्थान करेगी।


अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी बदलाव
जयपुर से संयुक्त अरब अमीरात के दुबई के लिए संचालित होने वाली दोनों उड़ानों की समय सारिणी में रविवार से बदलाव लागू होगा। वहीं, 17 नवंबर से जयपुर से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान का परिचालन दोबारा शुरू होने की जानकारी दी गई है। इससे थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक जाने वाले यात्रियों को सीधी हवाई सेवा का विकल्प मिलेगा।

विंटर शेड्यूल लागू होने के बाद जयपुर हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन नई समय सारिणी के अनुसार किया जाएगा। यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित विमानन कंपनी से उड़ान के समय की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed