फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa procession of 11,000 urns was taken out in Mahwa for the consecration of Ramlala

Dausa: रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महवा में निकाली गई 11,000 कलशों की शोभा यात्रा, भगवा रंग में रंगा शहर

Sat, 20 Jan 2024 09:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 Jan 2024 09:35 PM IST
सार

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दौसा जिले के महवा शहर में शनिवार को शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा ग्यारह हजार कलश के साथ महिलाओं ने निकाली।

विज्ञापन
Dausa procession of 11,000 urns was taken out in Mahwa for the consecration of Ramlala
कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के महवा विधानसभा क्षेत्र में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ऐतिहासिक 11,000 कलशों की शोभायात्रा निकाली गई। महवा विधायक राजेंद्र प्रधान के नेतृत्व में श्री रामोत्सव सेवा समिति, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद गोपुत्र सेना श्याम भक्त मंडल नगर पालिका महवा सहित अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़ी हजारों महिला- पुरुषों ने जय श्रीराम के नारों से सयुंक्त रूप से विशाल कलश यात्रा निकाली।

विज्ञापन


श्रीराम सेवा समिति के अनुसार, कलश शोभायात्रा श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में हम सबके आराध्य देव भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में महवा में निकाली गई। महवा में चारो ओर घर-घर भगवा ध्वज लहराएंगे एवं साथ ही पूरेमहवा नगर पालिका क्षेत्र में भगवान राम के जन्मोत्सव के पोस्टर, झालरों, स्वागत गेट और लाइट से नगर पालिका के मुख्य बाजार सहित संपूर्ण महवा कस्बे के साथ आसपास के क्षेत्र को रंगारंग सजाया गया।
विज्ञापन


साथ ही लगभग 11,000 महिलाओं के द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के साथ में भव्य सुंदर संजीव झांकियां भी निकाली गईं। बाजार सहित यात्रा मार्ग में अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह फूलों की बरसात की गई। पूरे महवा नगर पालिका क्षेत्र को भगवा रंग से रंग दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महवा में कलश यात्रा के लिए प्रमुख रूप से चार स्थान रखे गए थे। पहली महिला कलश यात्रा माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर श्री कृष्ण गोपाल गौशाला किले के पास। दूसरी प्रेम रेजिडेंसी भरतपुर रोड महवा, तीसरी जीबी स्कूल मंडावर रोड महवा और चौथी से राधा रानी मैरिज होम जयपुर रोड महवा से डीजे की धुन पर नाचते गाते जय श्रीराम के नारों से महिलाएं गीत गाते हुए कलश यात्राओं का मिलन आदर्श विद्या मंदिर श्री कृष्ण गोपाल गौशाला महलवा पर होते हुए मुख्य बाजार गणेश चौक सराफा बाजार सब्जी मंडी होते हुए कलश यात्रा का समापन प्रेम रेजिडेंसी महवा में हुआ।

विशाल सभा आयोजित की गई, जिसमें विभाग प्रचारक मुकेश परमानंद शर्मा महवा विधायक राजेंद्र प्रधान सहित साधु संतों का जय श्रीराम के नारों के उद्घोष के साथ 22 जनवरी को प्रत्येक घर में अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को मनाते हुए दीपावली जैसा मनाने का आह्वान किया गया। वहीं, प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों गणमान्य नागरिकों सहित महिला-पुरुष इस कार्यक्रम में भाग लिए। इस दौरान भामाशाह सतीश टूडियाना द्वारा प्रसादी का वितरण कराया गया।


उधर, आगामी 22 जनवरी को कार्यक्रम पर महवा विधायक राजेंद्र प्रधान ने बताया कि नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र मीणा द्वारा मन्दिरों की साज सजावट, शहर की साफ-सफाई व रोशनी तथा बजारों से अस्थाई अतिक्रमण को हटवाने के काम भी लगातार चल रहा है। इस कार्यक्रम में विभाग प्रचारक मुकेश ने बताया कि सभी शहर वासियों से अपील है कि इस शुभ अवसर पर सभी अपने-अपने घरों पर दीपक जलाएं तथा श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में शुभ की प्रतिष्ठा के लिए मंगल ध्वनि का आयोजन करें। शहर के सार्वजनिक स्थानों पर रंगोली सजाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed