फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa police arrested two youths who carried out the theft incident

Rajasthan: अच्छे कपड़े और थार जीप...फिर चोरी करने निकलते थे बदमाश, दौसा में दो गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 07:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 10 Jun 2023 07:44 PM IST
सार

राजस्थान के दौसा जिले की पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। किसी को शक ना हो इसके लिए वे थार जीप से वारदात को अंजाम देने के लिए जाते थे।

विज्ञापन
Dausa police arrested two youths who carried out the theft incident
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नकबजनी की वारदात कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुराने वाले दो बदमाशों को दौसा की लालसोट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये शातिर बदमशा अच्छे कपड़े पहनकर और थार जीप में सवार होकर चोरी करने निकलते थे। बदमाश ऐसा इसलिए करते ताकि किसी को शक ना हो कि वे चोर हैं।  

विज्ञापन


दौसा की लालसोट थाना पुलिस ने बताया कि 17 मई को भरतलाल पुत्र बद्रीलाल मीना निवासी भगवतपुरा ने घर में चोरी होने का केस दर्ज कराया था। अज्ञात चोर पीड़ित के घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुराकर ले गए थे।  
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम गठित की गई। टीम को मुखविर से सूचना मिली कि वारदात में शिवचरण पुत्र रामपत जाति गुर्जर (35) निवासी गढी जखोदा, छोटम खान पुत्र शहजाद खान (37) निवासी निसूरा जिला करौली शामिल हो सकते हैं। जिसके बादा पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों को हिरासत में लिया। इस दौरान आरोपियो ने 16-17 मई की रात में भगवतपुरा और 21-22 मई की रात जगसरा गांव में भी वारदात करना स्वीकार किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह करते थे वारदात
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लोगों को शक न इसलिए वे अच्छे कपड़े पहनकर और थार जीप से वारदात को अंजाम देते थे। जीप को स्टेट हाई वे के पास खड़ा करते और फिर पैदल-पैदल गांव तक पहुंचते। वारदात को अंजाम देने के बाद गाड़ी तक आते और फिर फरार हो जाते थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed