{"_id":"652a41445bf241c9f50cd868","slug":"dausa-one-murdered-over-petty-issues-police-arrest-three-including-a-woman-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: खेत में तार लगाने पर विवाद में हत्या, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: खेत में तार लगाने पर विवाद में हत्या, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
Sat, 14 Oct 2023 12:50 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:50 PM IST
सार
दौसा जिले के सूरजपुरा गांव में दो पक्षों में खेत में तारबंदी खंबे गाड़ने को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने हिंसक रूप लिया। हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दौसा में हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के सदर थाना क्षेत्र में सूरजपुरा गांव में दो पक्षो के बीच हुये झगड़े में हुई हत्या के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला दो दिन पुराना है। विवाद जमीन को लेकर था। पुलिस ने दो दिन में आरोपियों को पकड़कर हत्या का मामला सुलझा लिया है।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी गौरव प्रधान ने बताया कि सूरजपुरा गांव में खेत में तारबंदी खंबे गाड़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि वह खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दौसा एसपी वंदिता राणा ने बताया कि एएसपी बजरंग सिंह शेखावत के निर्देशन पर पुलिस ने जांच शुरू की। गांव सूरजपुरा में दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान हुई हत्या के फरार चल रहे आरोपी रामखिलाडी, नानगराम, रमन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सदर थानान्तर्गत गांव सूरजपुरा में दो पक्षों में हुये झगड़े में गंभीर घायल प्रभूदयाल पुत्र टुण्डाराम निवासी बाढ़ की ढाणी, सूरजपुरा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और पांच टीमें बनाकर जांच को आगे बढ़ाया। फरार आरोपियों को तकनीकी सहायता व परम्परागत तरीके से जगह-जगह दबिश देकर तलाशा। रामखिलाड़ी, नानगराम, रमन मीना, निवासी बाढ़ की ढाणी सूरजपुरा थाना सदर दौसा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
हत्या के ये हैं आरोपी
रामखिलाड़ी पुत्र मन्दाराम मीना निवासी बाढ़ की ढाणी सूरजपुरा, नानगराम पुत्र नन्दाराम मीना,निवासी बाढ़ की ढाणी सूरजपुरा, रमन पत्नी छोटेलाल मीना, निवासी बाढ़ की ढाणी, सूरजपुरा।