{"_id":"6542fc87ae185c69e007b3f9","slug":"dausa-news-ban-on-political-activities-at-nirgun-maharaj-temple-of-mandawar-notice-served-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: मंडावर के निर्गुण महाराज मंदिर पर राजनीतिक गतिविधियों पर लगी रोक, थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: मंडावर के निर्गुण महाराज मंदिर पर राजनीतिक गतिविधियों पर लगी रोक, थमाया नोटिस
Thu, 02 Nov 2023 07:04 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 02 Nov 2023 07:04 AM IST
सार
दौसा जिले के महवा विधानसभा एरिया में एक मंदिर पर हो रही राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगाने की बात कही गई है। साथ ही कहा गया है कि यदि मंदिर परिसर में किसी भी तरह की कोई राजनीतिक गतिविधि होती है तो तुरंत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
नोटिस थमाया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दौसा में महवा विधानसभा क्षेत्र के मंडावर कस्बा स्थित निर्गुण महाराज मंदिर पर राजनीतिक गतिविधियों की शिकायत मिली थी। इस पर रिटर्निंग अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर ने मंदिर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगाते हुए उपखंड अधिकारी मंडावर के माध्यम से मंदिर के पुजारी को नोटिस देकर मंदिर परिसर में राजनीतिक गतिविधियों के पाए जाने पर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
महवा विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग अधिकारी महवा लाखन सिंह गुर्जर ने मंदिर पुजारी को नोटिस भेज कर पूजा अर्चना के सिवा मंदिर परिसर का राजनीतिक गतिविधियों में उपयोग पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की हिदायत दी है।
विज्ञापन
इसी मामले पर मंगलवार को मंडावर के स्थानीय लोगों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्गुण मंदिर परिसर पर राजनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी मंडावर को ज्ञापन दिया था, जिस पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंदिर परिसर में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है, जिसके चलते मंदिर परिसर में अब किसी भी तरह के छोटे या बड़े राजनीतिक आयोजनों पर रोक रहेगी। किसी भी तरह का कोई भी राजनीतिक कार्यक्रम अब आदर्श आचार संहिता की पालना के चलते श्री निर्गुण दरबार मंदिर में नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन