फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News 13 warrantees absconding for seven years arrested

Dausa: सात साल से फरार 13 वारंटी गिरफ्तार, मंडावर थाना पुलिस ने की कार्रवाई

Sat, 20 Jan 2024 04:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 Jan 2024 04:44 PM IST
सार

दौसा जिले की मंडावर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सात साल से फरार 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Dausa News 13 warrantees absconding for seven years arrested
वारंटी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में सात साल से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ पुलिस थाना मंडावर ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया, वृत्ताधिकारी वृत महवा प्रेम बहादुर निर्मय के सुपरविजन में वर्तमान समय में वांछित अपराधी, इनामी अपराधी तथा 173 (8) में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

इस अभियान में थानाधिकारी सचिन शर्मा सहित टीम गठित कर 20 जनवरी को तकरीबन सात साल से फरार चल रहे कुल 13 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। ये लोग न्यायिक मजिस्ट्रेट महवा जिला दौसा के मुकदमा नंबर 729/2017 धारा- 147, 148, 341, 336 और 427 भा.द.स. सरकार बनाम अमर सिंह वगैरा में तथा मुकदमा नंबर 293/2020 धारा-138 एनआई एक्ट में कई साल से वारंटी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


इन फरार वारंटियों को किया गया गिरफ्तार

  • बच्चू सिंह पुत्र घमंडी मीना, निवासी रायपुर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा

  • अमर सिंह पुत्र रतनलाल मीना, निवासी भोजपुर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा

  • घनश्याम पुत्र जौहरीलाल मीना, निवासी रायपुर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा

  • दीपक उर्फ दीपराम पुत्र उमराव मीना, निवासी रायपुर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा

  • टीकम सैनी पुत्र सीताराम माली, निवासी मंडावर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा

  • राधाकिशन जोगी पुत्र रामसहाय, निवासी हल्दैना पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा

  • श्यामलाल गुप्ता पुत्र मूलचंद्र महाजन, निवासी मंडावर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा

  • पप्पू गुर्जर उर्फ उदयभान पुत्र रघुवीर गुर्जर, निवासी मंडावर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा

  • घमंडी लाल पुत्र दल्लाराम मीना, निवासी रायपुर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा

  • मुरारीलाल पुत्र रामकिशन मीना, निवासी रायपुर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा

  • नत्था सैनी पुत्र झुत्याराम माली, निवासी मंडावर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा

  • सुरेश सैनी पुत्र बद्री प्रसाद सैनी, निवासी मंडावर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा

  • मलखान सिंह पुत्र नारायण सिंह राजपूत, निवासी उकसी तहसील लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed