फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dalit man beaten to death allegedly for affair with muslim woman in rajasthan

राजस्थान: मुस्लिम महिला से अवैध संबंधों के चलते दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

Wed, 25 Jul 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 25 Jul 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
Dalit man beaten to death allegedly for affair with muslim woman in rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के बाड़मेर में एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक खेताराम भीम का एक मुस्लिम महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसके चलते उसकी हत्या की गई।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 20 जुलाई की रात मकरान का टीला गांव के पास करीब 12 लोगों ने 22 वर्षीय खेताराम की पीट-पीटकर हत्या कर दी। अगले दिन उसका शव खेतों के बीच बनी झोपड़ी में मिला था। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पठाई खान और अनवर खान नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में मुख्य आरोपी अमर खान और बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक खेताराम का पिछले दो सालों से एक मुस्लिम महिला के साथ अवैध संबंध था। महिला के परिवार वालों ने युवक को उससे दूर रहने के लिए पहले भी चेताया था, लेकिन इसके बावजूद वो उससे मिलता रहा। इसी बीच एक दिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed