फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dalit badly beaten for refusing to make puncture in cbroke hands and legs case registered

Rajasthan: भीलवाड़ा में पंचर बनाने से मना करने पर दलित को बुरी तरफ पीटा, हाथ-पैर भी तोड़े, केस दर्ज

Wed, 02 Aug 2023 03:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 02 Aug 2023 03:10 PM IST
सार

भीलवाड़ा में बोलेरो सवार युवकों ने एक दलित युवक के साथ मारपीट कर दी। पंचर बनाने से मना करने पर आरोपियों ने उसे इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके हाथ पैर टूट गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dalit badly beaten for refusing to make puncture in cbroke hands and legs case registered
घायल युवक को भीलवाड़ा जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीलवाड़ा जिले के बदनोर थाना क्षेत्र के पाटन गांव में एक दलित युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। कार सवार युवकों ने पंचर नहीं बनाने की बात पर दलित युवक को बुरी तरह पीटा और जातिगत गालियों देकर फरार हो गया गए। 

विज्ञापन


वारदात के बाद घायल युवक परिजनों के साथ बदनौर थाने पर पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ बदनौर थाने में केस दर्ज करवाया। घायल युवक को उपचार के लिए भीलवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, बदनोर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बदनोर थाना प्रभारी रामकिशन ने बताया कि पाटन निवासी शिला बलाई पत्नी अर्जुन लाल बलाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें उसने बताया कि उसके पति अर्जुन की पाटन बस स्टैंड पर पंचर निकालने की दुकान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब 5 बजे पाटन गांव में रहने वाला सांवर लाल गुर्जर पुत्र हालुराम, प्रकाश पुत्र चंपालाल गुर्जर निवासी पाटन और उसके साथी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर दुकान पर पंचर बनाने के लिए आए थे। अर्जुनलाल ने उन्हें पंचर बनाने से मना कर दिया। जिस पर सभी ने पहले तो अर्जुन के साथ गाली-गलौज किया फिर उस पर लाठियों से हमला कर दिया।

अर्जुन अपने आप को बचाने के लिए दुकान के पास ही गाडोलिया लोहार के घर में घुस गया। लेकिन, आरोपी तब भी नहीं मानें, उन्होंने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। इस हमले में अर्जुन के हाथ-पैर फ्रैंक्चर हो गए और वह गंभीर घायल हो गया।


आरोपी जब मारपीट कर वापस भाग रहे थे, उस समय ग्रामीणों ने उनका वीडियो बना दिया। अर्जुन को पहले बदनोर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed