फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   dacoit Jagan Gujjar arrested in Karauli Rajasthan

राजस्थान: कांग्रेस विधायक को धमकी देने वाला डकैत जगन गुर्जर गिरफ्तार, 50 हजार का था इनामी

Tue, 08 Feb 2022 04:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 08 Feb 2022 04:32 PM IST
सार

डकैत जगन गुर्जर ने हाल की कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा को धमकी दी थी। उसके ऊपर धौलपुर और करौली जिले के थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
dacoit Jagan Gujjar arrested in Karauli Rajasthan
डकैत जगन गुर्जर - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा को धमकी देने वाले कुख्यात डकैत को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। उसके ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। डकैत कई दिनों से जंगल में छिपा हुआ था, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक करौली शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि डकैत जगन गुर्जर ने धौलपुर में कई वारदात को अंजाम दिया था। करौली और धौलपुर जिले की पुलिस टीमें कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थीं। उसके ऊपर पहले दस हजार रुपए का इनाम घोषित था, लेकिन उसके ठिकाने का पता नहीं लगने के कारण इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई थी।
विज्ञापन


इंदौलिया ने बताया कि बीते सोमवार को थाना नादौती के काॅन्स्टेबल राजेश कुमार, कुमर सिंह और पुनीत कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि डकैत जगन गुर्जर मासलपुर के जंगलों में छिपा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे करौली लाया गया और बाद में धौलपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed