{"_id":"649015973a1487d5700c2b5d","slug":"cyclone-biparjoy-rain-continues-in-sawai-madhopur-since-night-orange-alert-issued-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyclone Biparjoy: सवाई माधोपुर में रात से बारिश जारी, पानी बिजली सप्लाई बाधित, विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyclone Biparjoy: सवाई माधोपुर में रात से बारिश जारी, पानी बिजली सप्लाई बाधित, विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Mon, 19 Jun 2023 02:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 19 Jun 2023 02:15 PM IST
सार
जिले में तेज हवाओं और बारिश के चलते जिला प्रशासन अलर्ट है। बिपरजॉय के अलर्ट के चलते जिला कलेक्ट्रेट में 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
सवाई माधोपुर बारिश।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर सवाई माधोपुर जिले में भी देखने को मिला है। बीती रात से जारी बारिश का दौर जिले में सुबह भी जारी रहा। मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर जिले में भी दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
सवाई माधोपुर जिले में रविवार रात से ही तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का दौर चल रहा है, जो सोमवार को भी जारी है। सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का दौर जारी है। बिपरजॉय के असर के चलते पिछले 24 घंटे में जिले में ढील बांध पर 20 एमएम, मानसरोवर बांध पर एमएम, देवपुरा बांध पर 28 एमएम, पांचोलास पर 20 एमएम, खण्डार में 34 एमएम, मोरासागर में 10 एमएम, भाडौती में 25 एमएम, सवाई माधोपुर मानटाउन में 29 एमएम, सवाई माधोपुर तहसील में 30 एमएम, खण्डार तहसील में 28 एमएम, बामनवास तहसील में 10 एमएम, मलारना डूंगर तहसील में 8 एमएम, बौंली तहसील में 36 एमएम, मित्रपुरा तहसील में 37 एमएम, गंगापुर सिटी तहसील में 16 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
नगर परिषद क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र में बिजली और पानी सप्लाई भी बाधित
सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र में बिपरजॉय के चलते बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में देर रात से ही बिजली आपूर्ति बंद है, जिससे चलते शहर में पेयजल जल आपूर्ति भी नहीं हो सकी। जिले में तेज हवाओं और बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर SDRF की टीम को विकट परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ जिला कलेक्टर की ओर से लोगों के लिए एडवाजरी भी जारी की गई है। बिपरजॉय के अलर्ट के चलते जिला कलेक्ट्रेट में 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। तेज हवाओं और बारिश के चलते कई जगहों पर बिजली के पोल और कई पेड़ धराशाही हो गए, लेकिन गनीमत ये रही कि अभी तक कोई बड़ी दुर्घटना या कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जिले में लगातार तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का दौर जारी है।