फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   curfew in sangner due to voilence

जयपुर के सांगानेर में हिंसा के बाद कर्फ्यू

Sat, 06 Apr 2013 11:51 AM IST
जयपुर/ब्यूरो
जयपुर/ब्यूरो Updated Sat, 06 Apr 2013 11:51 AM IST
विज्ञापन
curfew in sangner due to voilence

राजस्थान की राजधानी जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में मोटरसाइकिल खड़ी करने जैसी छोटी सी बात पर हुई तू-तू, मैं-मैं ने दो समुदायों के बीच हिंसा का रूप ले लिया। इसके बाद तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए इलाके में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शुरू हुई इस झड़प में पहले दिन जमकर पथराव किया गया। उपद्रवियों ने शुक्रवार को कागज बनाने वाली 12 फैक्ट्रियों व एक अस्थाई मदरसे को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


उपद्रवियों ने एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को ही आग लगा दी थी, जबकि शुक्रवार सुबह 11 अन्य फैक्ट्रियों को आग के हवाले कर दिया गया।

हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। कुछ मार्गों को डायवर्ट कर दिया गया है। बाजार पूरी तरह से बंद हैं।

मामला यह था कि गुरूवार को खटीक मोहल्ले में श्यामलाल खटीक के मकान के पास खड़ी एक कार के बगल में मोटर साइकिल खड़ी करने को लेकर मोहल्ले के एक लड़के की वहां बैठे कागजी मोहल्ले के कुछ युवकों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कागजी मोहल्ले के युवक अपने मोहल्ले में जाकर अन्य युवकों को इकट्ठा कर खटीक मोहल्ले में झगड़ने पहुंच गए। ऐसे में दोनों मोहल्लों के बीच झड़प तेज हो गई।

सूचना मिलने पर गुरूवार को स्थिति संभालने के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर व एसीपी सांगानेर सहित कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

दोनों पक्षों के कुछ लोग भी घायल हुए हैं। हिंसा के दौरान दो दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग कर भीड़ को तितर-बितर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed