फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Curfew extended for two days in Karauli but shop will be open for eight hours

Rajasthan: करौली में दो दिन के लिए बढ़ा कर्फ्यू, प्रशासन ने दी आठ घंटे दुकानें खोलने की छूट 

Mon, 11 Apr 2022 10:52 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 11 Apr 2022 10:52 AM IST
सार

करौली प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी है। वहीं क्षेत्र में आवागमन पर रोक रहेगी। 

विज्ञापन
Curfew extended for two days in Karauli but shop will be open for eight hours
करौली में कर्फ्यू - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

करौली शहर में नव संवत्सर पर निकाली जा रही बाइक रैली पर पथराव के बाद उपद्रव के चलते अप्रैल से लागू कर्फ्यू 12 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। जिले में इंटरनेट सेवा भी 12 अप्रैल तक बंद रहेगी। वहीं सोमवार से कर्फ्यू में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ढील रहेगी।

विज्ञापन

 

कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान कोई अनहोनी घटित नहीं हुई है। फिर भी एहतियातन कर्फ्यू दो दिन और यानी 12 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान जिले में इंटरनेट पर भी रोक रहेगी। हालांकि, सोमवार से कर्फ्यू में आठ घंटे की छूट दी जाएगी। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बाजार खुलेंगे। लोग आवश्यक वस्तुएं खरीद सकेंगे। इस दौरान टू व्हीलर और फोर व्हीलर के आवागमन पर रोक रहेगी। पुलिस पूरी तरह स्थिति पर नजर रखेगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शहर में रविवार को कर्फ्यू में चार घंटे की ढील दी गई। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बाजार में सभी तरह की दुकानें खुली। इस दौरान लोग जरूरत का सामान खरीदते नजर आए। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। पुलिस हर गतिविधि पर नजर रख रही थी।


 
विज्ञापन

28 गिरफ्तार, 105 से अधिक पाबंद

करौली में हुए उपद्रव के मामले में अब तक दोनों पक्षों की ओर से कुल 20 एफआईआर दर्ज हुई हैं। इनमें एक करौली थानाधिकारी की ओर से एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से 19 मामले दर्ज कराई गई हैं। जिले में 12 अप्रैल तक इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध है। कैला देवी को छोड़कर संपूर्ण जिले में धारा 144 लागू है। मामले में पुलिस ने अब तक 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो नाबालिगों को भी दस्तयाब कर बाल संप्रेषण गृह भेजा है। पुलिस ने अब तक 105 से अधिक लोगों को डिटेन कर पाबंद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed