{"_id":"613083b85141fc257533b292","slug":"crocodile-seen-on-road-in-chhota-madar-area-came-out-of-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत: उदयपुर में शाम के वक्त बीच सड़क पर घूमता दिखा मगरमच्छ, वाहनों की रोशनी के बाद जंगल की ओर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत: उदयपुर में शाम के वक्त बीच सड़क पर घूमता दिखा मगरमच्छ, वाहनों की रोशनी के बाद जंगल की ओर भागा
Thu, 02 Sep 2021 01:26 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:26 PM IST
सार
दरअसल, उदयपुर शहर के मदार तालाब में कई मगरमच्छ रहते हैं। कई बार यह मगरमच्छ तालाब से निकलकर गांव की सड़कों से होते हुए रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
मगरमच्छ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर शहर में पहले तेंदुआ, अजगर और अब मगरमच्छ देखने से लोग दहशत में हैं। मदार रोड पर मंगलवार देर रात मगरमच्छ के दिखने से लोग घबरा गए, हालांकि, किसी को नुकसान पहुंचाए बिना ही मगरमच्छ जंगल की ओर चला गया। इस दौरान लोगों ने बीच सड़क पर दिखे मगरमच्छ का वीडियो बना लिया। मगरमच्छ मदार तालाब से निकलकर पहाड़ी की ओर चला गया।
विज्ञापन
दरअसल, उदयपुर शहर के मदार तालाब में कई मगरमच्छ रहते हैं। कई बार यह मगरमच्छ तालाब से निकलकर गांव की सड़कों से होते हुए रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं। इससे पहले भी गांव की मुख्य सड़कों तक मगरमच्छ आ गए थे।
विज्ञापन
जंगलों की कटाई होने से गांवों की ओर आते हैं जानवर
छोटा मदार के रहने वाले गोवर्धन बताते हैं कि बड़ा तालाब के पास होने से इस क्षेत्र में मगरमच्छ, अजगर और तेंदुए अक्सर दिखते रहते हैं, कई बार सड़क पर तो कई दफे खेतों के किनारे तेंदुए बैठे नजर आते हैं। हालांकि, वो इंसानो को देखकर घबराकर तुरंत भाग जाते हैं। इसके अलावा वह यह भी बताते हैं कि जंगलों की कटाई होने से ये जानवर खाने पीने के लिए भटकते रहते हैं ।
विज्ञापन