फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Criminal Hit Jeweller By Car In Jodhpur Rajasthan

Rajasthan Video: ज्वेलर को स्कॉर्पियो से कुचलने का प्रयास, टक्कर से दूर जा गिरा, छूकर निकल गई मौत

Thu, 03 Nov 2022 10:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 03 Nov 2022 10:59 PM IST
सार

जोधपुर के ओसियां थाना इलाके के भीकमकोर गांव में हुई इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो गुरुवार को सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि स्कॉर्पियो चालक ज्वेलर को कुचलने की फिराक में था। 

विज्ञापन
Criminal Hit Jeweller By Car In Jodhpur Rajasthan
वारदात सीसीटीवी में कैद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक ज्वेलर को स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश की गई। जानलेवा हमले में ज्वेलर बाल-बाल बच गया और टक्कर से काफी दूर जा गिरा। बुधवार को शहर के ओसियां थाना इलाके के भीकमकोर गांव में हुई इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो गुरुवार को सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि स्कॉर्पियो चालक ज्वेलर को कुचलने की फिराक में था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसासर भीकमकोर गांव में रहने वाले ज्वेलर कुंदनमल सोनी (47) ने ओसियां थाने में जानलेवा हमले का के दर्ज कराया है। पुलिस को दी अपने शिकायत में सोनी ने बताया कि वह घर के बाहर बाइक से सामान निकाल रहा था। इसी बीच एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो उसकी ओर आई और उसे कुचलने का प्रयास किया। टक्कर लगने से वह दूर जा गिरा। गनीमत रही कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सोनी ने पवन शर्मा, उसके भाई जितेंद्र शर्मा और एक अन्य के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पवन ने उसके दोस्त दिलीप राठी के प्लॉट पर कब्जा किया है। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। 


मामले को निपटाने के लिए बुधवार को सरपंच सहित गांव के कुछ लोग पवन के घर गए थे। काफी देर हुई बातचीत का कोई भी हल नहीं निकला। पीड़ित ने कहा कि आशंका है कि इस पूरे मामले में पवन को मेरी भूमिका नजर आई हो जिसके चलते उसने मुझे रास्ते से हटाने के लिए ऐसा किया हो। पीड़ित कुंदनमल सोनी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed