{"_id":"65a3e5cd361f49026104cff5","slug":"criminal-carrying-reward-of-rs-10-000-arrested-from-haryana-jail-on-production-warrant-sawai-madhopur-news-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: 10 हजार का इनामी बदमाश प्रोडक्शन वारंट पर हरियाणा जेल से गिरफ्तार, डंपर चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: 10 हजार का इनामी बदमाश प्रोडक्शन वारंट पर हरियाणा जेल से गिरफ्तार, डंपर चोरी का आरोप
Sun, 14 Jan 2024 07:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 14 Jan 2024 07:16 PM IST
सार
10 हजार के इनामी बदमाश को सवाई माधोपुर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर हरियाणा जेल से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ डंपर चोरी का केस दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 2
-
Link Copied
विस्तार
सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने डंपर चोरी के मामले में 10 हजार के इनामी आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर हरियाणा जेल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी निज्जल उर्फ वकील हरियाणा के जैवत जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
मानटाउन थाना अधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी ने 12 मार्च 2023 को ट्रक यूनियन चकचेनपुरा से एक डंपर चोरी किया था। पीड़ित डंपर मालिक आसिफ खान निवासी रसूलपुरा ने मानटाउन थाने में डंपर चोरी का केस दर्ज कराया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी निज्जल उर्फ वकील को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन